#MeToo 'चीट इंडिया' के डायरेक्टर सौमिक सेन पर यौन उत्पीड़न का आरोप, फंस रहे हैं इमरान हाशमी
पिछले चीट इंडिया के डायरेक्टर सौमिक सेन फिल्म मेंबर की कुछ महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मीडिया प्रोफेशनल चंद्राये सरकार फिल्म के निर्माता अतुल कस्बेकर से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। लेकिन इलिपसिस एटंरटेनमेंट (प्रोडक्शन हाउस) ने कहा कि उन्हें सौमिक के खिलाफ फिल्म की मेंबर महिला से ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है जिससे उनपर एक्शन लिया जाए।
दरअसल, मीडिया प्रोफेशनल च्रंदाये सरकार उन चार महिलाओं में से एक हैं जिन्होंने सेन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगया है। सरकार ने मिडे डे को दिए इंटरव्यू बताया कि उन्होंने फिल्म चीट इंडिया के निर्माता अतुल कस्बेकर को लिखित में इस मामले में बड़ा कदम उठाने को कहा है।
सरकार ने कहा 'मुझे समझ में नहीं आता कि फिल्म के निर्माता इन आरोपों को गंभीरता से क्यों नहीं ले रहे हैं क्योंकि उनके बयान से लग रहा है कि वे सौमिक को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आगे सरकार ने दावा किया कि साल 2012 में सेन ने उन्हें एक अश्लील मैसेज भी भेजा था जिसके बाद सरकार ने फिल्म 'गुलाब गैंग' के सह निर्माता अनुभव सिन्हा से शिकायत की थी। ऐसे मे पिछले सप्ताह ही अनुभव ने सरकार की इस शिकायत पर संज्ञान लिया था।
लेकिन सरकार को इस बात से नाराजगी है कि अनुभव ने उनकी शिकायत पर पहले कोई कदम क्यों नहीं उठाया और अब वह सॉरी भी बोल रहे हैं। 'मगर मैं फिर भी उनका सम्मान करती हूं।' वहीं, इमरान पर निशाना साधते हुए सरकार ने कहा जब इमरान फिल्म इंडस्ट्री को बिल्कुल साफ सुथरा देखना चाहते हैं तो इस मुद्दे पर क्यों चुप हैं। सरकार इमरान हाशमी से इस मामले में बड़ा कदम उठाने की बात कही है।
सरकार ने इस मामले में आईएफटीडीए के अशोक पंडित और बलविंदर संधू को भी एक मेल किया है। इस मेल में उन्होंने लिखा, 'मैंने अतुल कस्बेकर और तनुज गर्ग को एक मेल किया है क्योंकि वह मेरी ऐसी किसी शिकायत का दावा नहीं कर रहे हैं।'
यह भी सुनने में आया है कि एक्ट्रेस प्रियंका बोस के सौमिक सेन पर आरोप लगाने के बाद मेकर्स उनकी छवि को सुधारने का काम कर रहे हैं। वहीं, ये भी खुलासा हुआ है कि फिल्म प्रमोशन में सौमिक सेन को शामिल नहीं किया जाएगा। यहां तक कि इमरान हाशमी ने साफ कर दिया है कि वह भी अपनी फिल्म से जुड़ी किसी भी महिला के साथ इस तरह की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बता दें कि इमरान लद्दाख में फिल्म चीट इंडिया की शूटिंग में बिजी हैं और अभी इस मामले से अनभिज्ञ हैं। जब कस्बेकर से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि इमरान अभी ट्रेवलिंग कर रहे हैं और उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।