फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Meghna Gulzar Cryed after father Gulzar praised her movie Raazi

गुलजार की ओर की गई तारीफ सुनकर रो पड़ी 'राजी' की डायरेक्टर

Thu, 24 May 2018 12:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
Meghna Gulzar Cryed after father Gulzar praised her movie Raazi
फिल्म 'राजी' इन दिनों लाइमलाइट में है। फिल्म ने अच्छा-खासा पैसा भी कमाया है और क्रिटिक्स ने भी फिल्म की सराहना की है। डायरेक्टर मेघना गुलजार की काफी तारीफ हो रही है। लेकिन जब उनके पापा मशहूर गीतकार गुलजार ने उनके काम को लेकर कुछ कहे, तो मेघना रो पड़ीं। दरअसल 'राजी' की सक्सेस इवेंट चल रहा था। इसमें जब स्टेज हैंडल कर रहे करन जौहर ने पूछा गुलजार साहब आप क्या कहते हैं 'राजी' के बारे में तो गुलजार ने कहा यही वह पीढ़ी है जो सिनेमा को इस प्रतिष्ठा तक लेकर आई है।
विज्ञापन


जी चाहता है कि इनका हाथ पकड़ लूं और आगे लेकर जाऊं। यह सुनते ही मेघना की आंखों से आंसु झरने लगे तो गुलजार ने उनकी पीठ थपथपाई।  बेटी मेघना को प्यार से बोस्की बुलाते हैं। अपनी बेटी के लिए गुलजार ने लिखा था मेरी प्यारी बोस्की को बूंद जैसी ओस की को। जब मीडियाकर्मी ने पूछा कि बोस्की ने आपको सबसे खूबसूरत तोहफा क्या दिया। तो शब्दों और भावनाओं के सिकंदर गुलजार ने कहा कि सबसे खूबसूरत तो वो ही है। बीते दिनों गुलजार ने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि जब मेघना उनसे काम करवाती हैं यानी जब गुलजार मेघना की फिल्मों के लिए गीत लिखते हैं तो रिश्ता बाप-बेटी का नहीं होता। बल्कि वहां मेघना उस जहाज की कप्तान हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed