फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   meet haseena sister of underworld don Dawood Ibrahim

जानें दाऊद की बहन हसीना के बारे में खास बातें

Mon, 24 Apr 2017 08:14 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 24 Apr 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
meet haseena sister of underworld don Dawood Ibrahim
श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने टि्वटर पर एक बार फिर अपना हसीना लुक जारी किया। और वो इस किरदार की वजह से लगातार चर्चा में है। फिल्म का नाम है 'हसीना' और श्रद्धा इस फिल्म में मुख्य किरदार अदा कर रही हैं। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात है कि यहां जिस हसीना का जिक्र हो रहा है वो कोई और नहीं बल्कि दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना इब्राहिम पार्कर हैं।

विज्ञापन


ये फिल्म दाऊद की छोटी बहन हसीना के जीवन पर आधारित है। 'हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई' फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं जबकि निर्माता नाहिद खान हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुई थी और पोस्टर सामने आने के साथ इसके प्रमोशन का आगाज हो गया है।
विज्ञापन


जाहिर है बायोपिक फिल्मों के दौर में हसीना पर फिल्म बनने की संभावनाएं पहले से जताई जा रही थीं और श्रद्धा ने सस्पेंस से पर्दा हटा दिया है। हसीना पार्कर का निधन साल 2014 में जुलाई में दिल का दौरा पडने से हुआ था। 51 वर्षीय हसीना को हसीना आपा और अंडरवर्ल्ड क्वीन के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो अपने बेटे अलीशाह और बेटी के साथ नागपाडा की गॉर्डन हाउस बिल्डिंग में रहती थीं। संयोग ये है कि ये इमारत ठीक पुलिस थाने के सामने थी। हसीना के इंतकाल के वक्त कुछ लोगों ने दाऊद इब्राहिम के भारत आने की संभावना जताई थी, लेकिन पुलिस को ऐसी कोई उम्मीद नहीं थी। साल 1991 में हसीना पार्कर के शौहर इब्राहिम पार्कर की हत्या कर दी गई थी।

meet haseena sister of underworld don Dawood Ibrahim
श्रद्धा कपूर

मुंबई पुलिस ने एक बार हसीना के खिलाफ फिरौती का मामला दर्ज किया था। तब हसीना ने पुलिस और अदालत से कहा था कि इब्राहिम की हत्या के बाद उन्होंने दाऊद से कभी बात नहीं की। एनडीटीवी के मुताबिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये सच नहीं है। दाऊद ने जे जे हॉस्पिटल में गवली के शूटर्स पर हमला कर बदला लिया था और यहीं से हसीना का कद बढना शुरू हुआ था।

ये भी कहा जाता है कि दाऊद के भारत छोडने के बाद हसीना ही डॉन की प्रॉपर्टी और दूसरे कामकाज का ख्याल रखती थीं।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वो बिल्डरों से कमिशन लिया करती थीं। उनका मानना है कि वो दाऊद से नियमित संपर्क में थीं और दुबई-पाकिस्तान में कई बार उनकी मुलाकात होने का शक है।

हसीना के इंतकाल के वक्त मुंबई पुलिस के जवान बडी संख्या में तैनात रहे थे और इस बात का खास ध्यान रखा गया था कि इसमें किस-किस ने शिरकत की। अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आसिम आजमी भी इसमें शामिल हुए थे।

फिल्म में हसीना का किरदार श्रद्धा कपूर निभा रही है जबकि उनके सगे भाई सिद्धांत कपूर फिल्म में दाऊद इब्राहिम बने हैं। इनके अलावा शरमन जोशी पुलिस इंस्पेक्टर और अंकुर भाटिया हसीना के पति के किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed