{"_id":"6187b3d234dc3566207846fb","slug":"mcu-fans-created-history-for-eternals-got-all-time-high-advance-booking-of-the-year-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिमान: एमसीयू के फैंस ने ‘इटर्नल्स’ को लेकर रचा इतिहास, साल की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग का बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कीर्तिमान: एमसीयू के फैंस ने ‘इटर्नल्स’ को लेकर रचा इतिहास, साल की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग का बनाया रिकॉर्ड
Sun, 07 Nov 2021 04:39 PM IST
कुमार संभव
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: कुमार संभव
Updated Sun, 07 Nov 2021 04:39 PM IST
सार
चिरंजीवियों से जुड़ी प्रविष्टियां हजारों की तादाद में कांटेस्ट में पहुंचीं। कपल मूवी टिकट जीतने वाले लकी विजेताओं का एलान 9 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
‘इटर्नल्स’ फिल्म का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मार्वेल स्टूडियोज की नई फिल्म ‘इटर्नल्स’ ने साल की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग का दुनिया भर में अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ‘इटर्नल्स’ के हिंदी संस्करण के लिए मार्वेल स्टूडियोज ने ‘अमर उजाला’ के साथ हाथ मिलाया और धरती पर सात हजार साल पहले आए इन अद्भुत चिरंजीवियों की कहानी देखने के लिए हिंदी भाषी दर्शकों को एक अनोखा मौका भी दिया। दर्शकों तक फिल्म का संवाद सीधे पहुंचाने की इस कड़ी में देश के दो प्रमुख फिल्म वितरण क्षेत्रों दिल्ली-उत्तर प्रदेश और पूर्वी पंजाब के अलावा गुजरात और मध्यप्रदेश के दर्शकों ने भी हजारों की संख्या में हिस्सा लिया है और इस कॉन्टेस्ट में शामिल होने के लिए अब भी लगातार संदेश मिल रहे हैं।
विज्ञापन
फैन्स को देना था इस आसान सवाल का जवाब
फिल्म ‘इटर्नल्स’ के कपल मूवी टिकट जीतने का मौका आपके पसंदीदा अखबार ‘अमर उजाला’ और अग्रणी हिंदी न्यूज पोर्टल ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ ने बीते हफ्ते से देना शुरू किया। पाठकों को बस ये बताना था कि अगर उन्हें इटर्नल्स या कि भारतीय पुराणों के चिरंजीवियों जैसी कोई महाशक्ति उन्हें हासिल हो जाए तो वे अपनी कौन-सी तीन इच्छाएं पूरी करना चाहेंगे। फिल्म ‘इटर्नल्स’ को अगर आसान शब्दों में समझना हो तो ये भारतीय पुराणों के उन चिरंजीवियों से प्रेरणा पाती है, जिनके बारे में मान्यता है कि ये हर युग में धरती पर विद्यमान रहते हैं। अश्वत्थामा, बाली, व्यास, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य और परशुराम को चिरंजीवी होने का वरदान मिला हुआ है। माना जाता है कि ये अब भी किसी न किसी रूप में धरती पर मौजूद रहते हैं और संतों व सत्पुरुषों की रक्षा करते रहते हैं।
विज्ञापन
9 नवंबर को होगा विजेताओं के नामों का एलान
इस कॉन्टेस्ट के लकी विजेताओं के नामों का एलान 9 नवंबर को अमर उजाला अखबार और अमर उजाला डॉट कॉम पर किया जाएगा। इन विजेताओं से अमर उजाला की टीम व्यक्तिगत रूप से भी इस बारे में संपर्क करेगी। हर विजेता को कपल मूवी टिकट प्रदान किए जाएंगे। एमसीयू के तमाम सुपरहीरोज, इसके निर्देशकों और निर्माता से लगातार संवाद करते रहे प्रख्यात फिल्म समीक्षक पंकज शुक्ल के साथ इस फिल्म के बारे में और एमसीयू में हो रहे बदलावों के बारे में बात करने का मौका भी इन प्रविष्टियों को भेजने वालों में से चुनिंदा एमसीयू फैंस को जल्द मिलने वाला है।
विज्ञापन