फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maria b post video of Indian designer shooting in Pakistan asked why we are not allowed for this in India

नाराजगी: पाकिस्तान में भारतीय डिजाइनर का शूट देखकर मारिया बी ने उठाए सवाल,पूछा- भारत से हमारे संबंध अच्छे हो गए?

Wed, 02 Jun 2021 11:21 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 02 Jun 2021 11:21 PM IST
सार

  • पाकिस्तान में भारतीय डिजाइनर की शूटिंग पर मारिया बी ने उठाए सवाल
  • मारिया बी ने कहा हमें भी भारत में शूटिंग के मिले इजाजत
  • फैशन डिजाइनर ने पूछा कि क्या दोनों देशों के संबंध अच्छे हो गए हैं?

विज्ञापन
Maria b post video of Indian designer shooting in Pakistan asked why we are not allowed for this in India
मारिया बी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक वक्त ऐसा था जब भारत में पाकिस्तान के बहुत से कलाकार काम करते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और भारत के संबंधों में तनाव के कारण कला के बीच भी दूरी बना दी गई। वहीं अब डिजाइनर मारिया बी ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसी मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि इंडियन डिजाइनर्स को पाकिस्तान में शूटिंग करने की आजादी है, वहीं पाकिस्तानी कलाकारों को बॉर्डर के उस पार जाने की छूट नहीं है। उन्होंने एक पोस्ट को री-शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि भारतीय डिजाइनर्स को पाकिस्तान में आकर शूटिंग करने की इजाजत दे दी गई है। इस पर नाराज होते हुए उन्होंने ये सवाल किया है कि क्या भारत और पाकिस्तान के संबंध ठीक हो गए हैं?
विज्ञापन


बता दें कि मारिया ने जो पोस्ट साझा किया है वो एक वीडियो कैंपेन का है। दरअसल ये कैंपेन भारतीय डिजाइनर अभिनव मिश्रा का है। इसे साझा करते हुए मारिया ने लिखा, 'क्या हम लोगों ने भारत के साथ अचानक संबंध अच्छे कर लिए हैं? ये कैसे और किस तरह से हो रहा है? अब मारिया बी के इस पोस्ट पर बहुत से लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

 

Maria b post video of Indian designer shooting in Pakistan asked why we are not allowed for this in India
मारिया बी - फोटो : सोशल मीडिया
इस कैंपेन का वीडियो साझा करते हुए मारिया ने लिखा, 'ये एक भारतीय डिजाइनर हैं, शूटिंग पाकिस्तान में हो रही है। वाह, अगर ये पाकिस्तान में हो सकता है तो क्या हम लोगों को आजादी नहीं मिलनी चाहिए भारत में शूटिंग करने की? क्या बतौर इंडस्ट्री का सदस्य होने के नाते हम लोगों को भी उसी तरह प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए जैसे भारत देता है?  क्रिएटर्स और डिजाइनर्स को अपने देश में आने दे रहे हैं, क्या एक तरफा संबंध रखना ठीक होगा? इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब हमारे प्रधानमंत्री के कश्मीर के डायरेक्टिव्स का क्या हुआ?





जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि पाकिस्तानी कलाकार भारत में काम करने के लिए नहीं आ सकते। उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिलेगी। उस समय पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान फिल्म कंपेनियन को इंटरव्यू देने के लिए भारत आना चाहती थीं, लेकिन इसी वजह से नहीं आ पाईं थीं।महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने पाकिस्तान से आने वाले कलाकारों पर बैन लगाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed