‘अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’ पर बोलीं मानुषी छिल्लर, बेटियों के अधिकारों को लेकर मुखर होना जरूरी
फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में खूबसूरत राजकुमारी संयोगिता के किरदार में अपना फिल्मी करियर शुरू करने के लिए तैयारी पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बेटियों के लिए समान अधिकारों को लेकर शुरू मुखर रही हैं।
विस्तार
फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में खूबसूरत राजकुमारी संयोगिता के किरदार में अपना फिल्मी करियर शुरू करने के लिए तैयारी पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बेटियों के लिए समान अधिकारों को लेकर शुरू मुखर रही हैं। किशोरियों व युवतियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे जागरूक करने के लिए ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ का हिस्सा बन चुकीं मानुषी अब अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों के अधिकारों को लेकर मुखर होने की जरूरत के बारे में लोगों को सचेत कर रही हैं।
मानुषी कहती हैं, "पुरुषों और महिलाओं का लड़कियों के अधिकारों को लेकर मुखर होना जरूरी है। यह एक सच्चाई है कि महिलाओं को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए अपेक्षाकृत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। महिलाओं को सत्ता अपने हाथों में लेनी होगी और इस धारणा को आकार देना होगा कि एक लड़की को खुद को किस तरह देखना चाहिए। ये अवसरों और रूढ़ियों से भरी दुनिया है जो बेहतर भविष्य और बेहतर जिंदगी के लिए बेड़ियों का काम करती है। यह उन रूढ़ियों को तोड़ने का वक्त है।"
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस को लेकर अपने प्रयासों के बारे में पूछे जाने पर मानुषी कहती हैं, ''इस अवसर पर मैं इस मुद्दे पर अधिक से अधिक लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया की ताकत का इस्तेमाल करूंगी। मैं दुनिया को यह दिखाने के लिए रचनात्मक लोगों के साथ जुड़ना चाहती हूं कि समान अधिकारों को लेकर हम कैसा महसूस करते हैं और एक महिला के तौर पर कैसा महसूस करना चाहते हैं।”