फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee says his Daughter Ava wanted to see him Cry Joram Actor said She was very curious

Manoj Bajpayee: पिता को रोते हुए देखना चाहती थी मनोज बाजपेयी की बेटी अवा, अभिनेता ने किया खुलासा

Sun, 26 Nov 2023 09:16 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 26 Nov 2023 09:16 AM IST
सार

मनोज बाजपेयी ने एक बातचीत में अपनी निजी जिंदगी में रोने या न रोने पर चर्चा करते हुए खुलासा किया कि उनकी बेटी अवा हमेशा उन्हें रोते हुए देखना चाहती थी।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee says his Daughter Ava wanted to see him Cry Joram Actor said She was very curious
मनोज बाजपेयी बेटी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनका हर किरदार दर्शकों को बखूबी बांधे रखता है। उनके अभिनय क्षमता को देखते हुए किसी के लिए उनकी नकल करना काफी मुश्किल लगता है, लेकिन उनकी बेटी अवा अपने पिता की नकल करने में माहिर है।
विज्ञापन


निजी जिंदगी में रोने को लेकर की चर्चा
मनोज बाजपेयी ने एक बातचीत में अपनी निजी जिंदगी में रोने या न रोने पर चर्चा करते हुए खुलासा किया कि उनकी बेटी अवा हमेशा उन्हें रोते हुए देखना चाहती थी। अभिनेता ने कहा, 'मेरी बेटी मुझे रोते हुए देखना चाहती थी। मैंने उससे कहा कि आजकल, मैं बहुत कम रोता हूं। इसलिए, मुझे नहीं पता कि आप इसे कब देखेंगे, लेकिन वह इस बात को लेकर बहुत उत्सुक थी कि उसके पिता कैसे रोएंगे।' 
विज्ञापन


Srimad Ramayan: बिग बी के शो पर प्रथम दर्शन देंगे श्रीराम, अयोध्या में शंख ध्वनि संग शुरू होगी श्रीमद रामायण
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी अवा को लेकर किया यह खुलासा
बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी का निधन हुआ तो अवा ने उन्हें रोते हुए देखा था। अक्टूबर 2021 में उनके पिता का निधन हुआ था। अभिनेता ने बताया, 'जब मैं अपने पिता के निधन के तुरंत बाद घर पहुंचा और मैंने अपनी मां को पकड़ रखा था और मैं रो रहा था, तो वह बस मुझे देख रही थी कि मेरे पिता कैसे रो रहे हैं। रोते समय वह कैसे दिख रहे हैं।'

जल्द जोरम में आएंगे नजर
उन्होंने आगे बताया, 'अगले दिन वह मेरी नकल कर रही थी।' मनोज बाजपेयी ने इससे पहले अपनी बेटी अवा को लेकर बताया था कि वह हिंदी भाषा नहीं जानती है। उन्होंने बताया था कि कैसे अवा की हिंदी शिक्षिका इस बात से बहुत निराश हैं, क्योंकि उनके पिता के काम को देखते हुए उन्हें उम्मीद थी कि अवा की हिंदी भाषा बेहतर होगी। बता दें कि मनोज बाजपेयी जल्द ही देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी फिल्म जोरम में नजर आएंगे। यह फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी।  

भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव: 'ओड' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो में मिला पुरस्कार
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed