फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee's father Hospitalized in critical condition the actor left Kerala for Delhi in the middle of shooting

अस्पताल में भर्ती: मनोज बाजपेयी के पिता की हालत गंभीर, शूटिंग बीच में छोड़ केरल से दिल्ली रवाना हुए एक्टर

Fri, 17 Sep 2021 05:43 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 17 Sep 2021 05:43 PM IST
सार

मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत को शुक्रवार को गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee's father Hospitalized in critical condition the actor left Kerala for Delhi in the middle of shooting
पिता के साथ मनोज बाजपयी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता को शुक्रवार को गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। पिता की सेहत खराब होने की खबर मिलते ही मनोज केरल में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी पेशे से एक किसान हैं। उनकी उम्र 83 वर्ष है। दरअसल, मनोज को जब पिता के बीमार होने की खबर मिली तब वे केरल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जिसके बाद खबर मिलते ही एक्टर शूटिंग बीच में ही छोड़कर दिल्ली निकल गए। उनके पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन

Manoj Bajpayee's father Hospitalized in critical condition the actor left Kerala for Delhi in the middle of shooting
माता के साथ मनोज बाजपयी - फोटो : सोशल मीडिया

जून में भी बिगड़ी थी तबीयत

इससे पहले भी इसी साल जून में अभिनेता के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। अपने पिता की तबीयत की खबर मिलते ही मनोज अपने परिवार के साथ अपने गांव बेतिया, बिहार के लिए रवाना हुए। हालांकि,फ्लाइट छूटने के कारण उन्हें कार से मुंबई से बेतिया जाना पड़ा था।

Manoj Bajpayee's father Hospitalized in critical condition the actor left Kerala for Delhi in the middle of shooting
माता-पिता के साथ मनोज बाजपयी - फोटो : सोशल मीडिया

माता-पिता के करीब हैं एक्टर 

मनोज बाजपेयी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने माता-पिता के बेहद करीब हैं। उन्होंने ने बताया था कि उनके पिता ने उनकी और उनके भाई-बहन की पढ़ाई के लिए काफी संघर्ष किया है। उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर मनोज कुमार के नाम पर अभिनेता का नाम मनोज रखा था।

विज्ञापन

Manoj Bajpayee's father Hospitalized in critical condition the actor left Kerala for Delhi in the middle of shooting
मनोज बाजपयी - फोटो : सोशल मीडिया

डायल 100 फिल्म में आए नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी आखिरी बार फिल्म डायल 100 में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ नीना गुप्ता और साक्षी तंवर भी दिखाई दीं थीं। इसके अलावा वह स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में नजर आए थे। इसका निर्देशन मशहूर डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed