फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   manoj bajpayee react on asaram bapu trust sent legal notice for his film sirf ek bandaa kaafi hai read here

Manoj Bajpayee: फिल्म को लीगल नोटिस मिलने पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया आई सामने, बोले- सिर्फ फिल्म बनाई है

Fri, 12 May 2023 09:20 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 12 May 2023 09:20 PM IST
सार

अभिनेता मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को आसाराम ट्रस्ट की तरफ से लीगल नोटिस मिलने के बाद एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

विज्ञापन
manoj bajpayee react on asaram bapu trust sent legal notice for his film sirf ek bandaa kaafi hai read here
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होती ही विवाद के घेरे में आ खड़ा हुआ है। आसाराम बापू ट्रस्ट की तरफ से 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा गया है, जिसपर अब अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

विज्ञापन

manoj bajpayee react on asaram bapu trust sent legal notice for his film sirf ek bandaa kaafi hai read here
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आसाराम बापू पर आधारित है फिल्म
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक वकील एक पाखंड बाबा के काले करतूतों का कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख देता है। बताया जा रहा है कि 'सिर्फ एक बंदा काफी है' फिल्म आसाराम बापू पर आधारित है। फिल्म में बाबा पर रेप का आरोप है।  वकील पीसी सोलंकी बाबा के खिलाफ केस लड़ता हैं। दरअसल, यह वही वकील हैं, जिन्होंने रियल लाइफ में आसाराम बापू के खिलाफ केस लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

manoj bajpayee react on asaram bapu trust sent legal notice for his film sirf ek bandaa kaafi hai read here
मनोज बाजपेयी - फोटो : Instagram

अभिनेता ने कही यह बड़ी बात
आसाराम ट्रस्ट की तरफ से लीगल नोटिस मिलने के बाद अभिनेता ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत करने के दौरान कहा  कहा है कि- मामला पहले सी ही सार्वजनिक डोमेन में है और इसको लेकर फैसला भी आ चुका है, हमें उन सभी घटनाओं के प्रति ईमानदार रहना होगा जो घटित हुई हैं। साथ ही हमारी फिल्म में सबसे जरूरी बात यह है कि पीड़िता के साथ कैसा व्यवहार करते हैं. हमने केवल फिल्म बनाई है बाकी कुछ भी नहीं बदला है।

विज्ञापन

manoj bajpayee react on asaram bapu trust sent legal notice for his film sirf ek bandaa kaafi hai read here
मनोज बाजपेयी
फिल्म पर रोक लगाने की मांग
बता दें कि आसाराम बापू ट्रस्ट की ओर से 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के ट्रेलर को आपत्तिजनक बताया गया है। इसके साथ ही मेकर्स को नोटिस भेजा गया है और फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। फिल्म को 23 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें-  Raghav Parineeti Engagement: परिणीति-राघव की सगाई कल, VIP की लिस्ट तैयार, जानें क्या-क्या हो रहीं तैयारियां
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed