फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raghav Chadha Parineeti Chopra Engagement date announced Know details regarding venue and guests

Raghav Parineeti Engagement: परिणीति-राघव की सगाई आज, VIP की लिस्ट तैयार, जानें क्या-क्या हो रहीं तैयारियां

Fri, 12 May 2023 07:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 12 May 2023 07:51 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 13 मई सगाई करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई करने वाले हैं।

विज्ञापन
Raghav Chadha Parineeti Chopra Engagement date announced Know details regarding venue and guests
राघव-परिणीति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 13 मई सगाई करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई करने वाले हैं। राघव चड्ढा पवन सचदेव की डिजाइन की हुई अचकन और परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगीं। तो चलिए जानते हैं कि परी की सगाई में क्या कुछ नया आना वाला है और कौन से लोग उनकी गेस्ट लिस्ट का हिस्सा बनने वाली हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि कार्यक्रम की शुरुआत शाम तकरीबन पांच बजे से शुरू होगी, सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा, इसके बाद अरदास और फिर सगाई और उसके बाद डिनर का कार्यक्रम रखा गया है। परी और राघव के इस समारोह में परिवार और क्लोज फ्रेंड्स को मिलाकर 150 लोग शामिल होने वाले हैं। यही नहीं, उन्होंने और भी बहुत कुछ नया होने वाले है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बहन की सगाई में आने वाली हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में होने वाले इस समारोह में  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत राजनीति और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इन सब के अलावा गेस्ट लिस्ट की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले करण जौहर का नाम आ रहा है क्योंकि दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती है। परी की सगाई में प्रियंका के साथ निक और भांजी मालती के भी शामिल होने की संभावनाएं हैं।


 
विज्ञापन

आपको बता दें कि परी और राघव आज दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। हालांकि कपल ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया है। अपनी सगाई से पहले, उन्हें दिल्ली में एक साथ देखा गया, जहां परिणीति ने लाल रंग के एथनिक वियर को चुना। आज सुबह खबर आई कि परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा उनकी सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली आने वाली हैं। उनके साथ निक जोनस और मालती मैरी भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed