फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee and Subhash Ghai slam naseeruddin shah Insult to the prestigious filmfare awards

Manoj Subhash: नसीरुद्दीन शाह के 'फिल्मफेयर अवॉर्ड' वाले बयान पर भड़के मनोज बाजपेयी-सुभाष घई, ऐसे लगाई क्लास

Wed, 07 Jun 2023 02:42 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 07 Jun 2023 02:42 PM IST
सार

नसीरुद्दीन शाह के 'फिल्मफेयर अवॉर्ड' पर दिए गए विवादित बयान ने बॉलीवुड हस्तियों को भी खासा नाराज किया है। मनोज बाजपेयी और सुभाष घई एक्टर की क्लास लगाते नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee and Subhash Ghai slam naseeruddin shah Insult to the prestigious filmfare awards
मनोज बाजपेयी-नसीरुद्दीन शाह-सुभाष घई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में खुद को मिले फिल्मफेयर अवॉर्ड को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया। नसीरुद्दीन ने साफ किया कि उनके लिए इन अवॉर्ड्स का कोई महत्व नहीं है, और उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड को अपने वॉशरूम के हैंडल पर लटकाया हुआ है। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पिछले कई दशकों से भारतीय इंडस्ट्री के लिए सबसे प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध अवॉर्ड रहा है। ऐसे में इस पर दिए गए नसीरुद्दीन के बयान से फैंस तो खासा नाराज है हीं, साथ ही मनोरंजन जगत से जुड़ी दो नामचीन हस्तियों ने भी एक्टर की जमकर क्लास लगाई है। 

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी ने कही यह बात 

नसीरुद्दीन शाह के जरिए फिल्मफेयर अवॉर्ड की धज्जियां उड़ाए जाने से बॉलीवुड की दो नामचीन हस्तियां मनोज बाजपेयी और सुभाष घई खासा नराज हैं। 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के एक्टर मनोज बाजपेयी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, 'फिल्मफेयर मेरे लिए हमेशा एक सपने जैसा रहा है। मैं फिल्मफेयर देखते हुए बड़ा हुआ हूं और मुझे इसे देखने में मजा आता था। लोगों को पहचान मिल रही है, यह एक अद्भुत काम है। फिल्मफेयर गर्व और उपलब्धि के सबसे बड़े क्षणों में से एक है। यह सबसे मूल्यवान हिस्सा है।'

विज्ञापन


Bharti Singh: ड्रग्स केस में भारती के पति हर्ष की जमानत रद्द करने की याचिका खारिज, सुशांत मामले में आया था नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष घई ने लगाई क्लास 

नसीरुद्दीन शाह के बयान से फिल्ममेकर सुभाष घई भी नाराज नजर आए हैं। सुभाष घई ने कहा कि फिल्मफेयर में नामांकन हासिल करना भी गर्व की बात है। उन्होंने कहा, 'फिल्मफेयर एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। हमें कोई भी पुरस्कार मिल रहा हो, इसका अनादर नहीं करना चाहिए क्योंकि यह हमारे सम्मान में दिया जाता है। मुझे कई बार नामांकित किया गया है, लेकिन इसे केवल तीन बार प्राप्त किया गया है। इसलिए इसमें नामांकन भी जीत के ही समान है।'


Al Pacino: 83 की उम्र में पिता बनने की खबरों पर अल पचीनो ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बयान से बढ़ा दी हलचल

नसीरुद्दीन शाह का बयान

नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में अवॉर्ड के कॉन्सेप्ट पर सवाल खड़ा करते हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड को लेकर कहा था, 'जब मैंने एक फार्महाउस बनाया तो मैंने इन पुरस्कारों को वहां रखने का फैसला किया। जो भी वॉशरूम जाएगा, उसे दो-दो अवॉर्ड मिलेंगे, क्योंकि हैंडल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के बने हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed