{"_id":"5ea1c68a8ebc3e904359e2a9","slug":"manish-paul-will-seen-in-flipkart-new-show-kya-bolti-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट लेकर आ रहा नया गेम शो, मनीष पॉल पूछेंगे ऐसे आसान से सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लिपकार्ट लेकर आ रहा नया गेम शो, मनीष पॉल पूछेंगे ऐसे आसान से सवाल
Thu, 23 Apr 2020 10:17 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:17 PM IST
सार
- इस गेम शो में लोगों से बहुत ही साधारण से सवाल पूछे जाएंगे
- जितने ज्यादा लोग उस जवाब को सही समझेंगे, उनमें से कुछ लोग फ्लिपकार्ट की ओर से इनाम के हकदार होंगे
विज्ञापन
Manish Paul
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने वीडियो प्लेटफॉर्म पर एक नया गेम शो 'क्या बोलती पब्लिक' लेकर आ रहा है जिसमें दर्शक कुछ सवालों के जवाब देकर इनाम जीत सकते हैं। लॉकडाउन के इस दौर में फ्लिपकार्ट का इस शो को शुरू करने का मकसद घरों में बैठे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना और कुछ ना कुछ करते रहने के लिए प्रेरित करना है। इस शो का सबसे बड़ा आकर्षण है टीवी के चुलबुले और जोशीले होस्ट मनीष पॉल। मनीष ही इस शो को ऑनलाइन होस्ट करेंगे।
विज्ञापन
इस गेम शो में लोगों से बहुत ही साधारण से सवाल पूछे जाएंगे जिनका उत्तर देकर दर्शक इनाम भी जीत सकते हैं। शो के होस्ट मनीष पॉल हर सवाल को पूछने के बाद उसके दो जवाब भी दर्शकों के सामने रखेंगे। यह सिर्फ प्रश्न और उत्तर वाला शो नहीं है। इसमें लोगों को पूछे गए सवाल के दिए गए दो जवाबों में से किसी एक पर अपना वोट करना होगा। जितने ज्यादा लोग उस जवाब को सही समझेंगे, उनमें से कुछ लोग फ्लिपकार्ट की ओर से इनाम के हकदार होंगे।
विज्ञापन
मनीष बहुत ही साधारण सवाल जैसे; कैटरीना कैफ और शिखर धवन में से घर का अच्छा काम कौन करता है?, पूछेंगे और दर्शकों को दोनों में से किसी एक नाम पर वोट करना होगा। यह एक लाइव शो है जिसमें सुबह नौ बजे से रात के नौ बजे तक कभी भी हिस्सा लिया जा सकता है। यह शो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ इनाम भी दिलाएगा और लॉकडाउन के इस दौर में घरों में रहने के लिए प्रेरित भी करेगा।
विज्ञापन
पढ़ें: महिला सशक्तिकरण पर लारा का बड़ा बयान, बोलीं, वर्दी पहनने के बाद मिट जाता है...