फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mandakini talk about pay gap in bollywood industry actresses said used as romantic object

Mandakini: 'हीरोइनों का इस्तेमाल किया जाता था', मंदाकिनी ने खोली बॉलीवुड की पोल, कम फीस मिलने पर जताया दुख

Tue, 13 Sep 2022 12:00 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 13 Sep 2022 12:00 AM IST
सार

अभिनेत्री मंदाकिनी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की कम फीस पर बात की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमें सिर्फ रोमांटिक गानों के लिए इस्तेमाल किया जाता था। 

विज्ञापन
mandakini talk about pay gap in bollywood industry actresses said used as romantic object
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदाकिनी ने साल 1985 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन अभिनेत्री को पहचान फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से मिली थी। इस फिल्म में मंदाकिनी ने कई बोल्ड सीन्स दिए थे। उनका झरने के नीचे साड़ी में भीगने वाला सीन आज भी हिंदी सिनेमा में टॉप बोल्ड सीन्स में से एक माना जाता है। हालांकि, अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले लिया था लेकिन अब वह कमबैक के लिए तैयार हैं। हाल ही में, मंदाकिनी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों की कम फीस पर बात की है। 

विज्ञापन

मंदाकिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने जब सिनेमा में कदम रखा था तब अभिनेत्रियों को फिल्म करने के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये ही मिलते थे। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें अभिनेताओं के मुकाबले कम आंका जाता है और वेतन भी एक्टर के मुकाबले कम मिलता है। मंदाकिनी ने कहा कि उस दौर में अभिनेत्रियों को ज्यादा फीस नहीं दी जाती थी। उनका सिर्फ इस्तेमाल किया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदाकिनी ने आगे कहा कि हमारे समय में अभिनेत्रियों की डिमांड बहुत ज्यादा नहीं होती थी। फिल्मों में उन्हें सिर्फ कुछ गानों और रोमांटिक सीन्स के लिए इस्तेमाल किया जाता था। पहले जब हम फिल्मों में काम किया करते थे तब हमें पूरी फिल्म के लिए सिर्फ एक से डेढ़ लाख ही फीस मिला करती थी।

विज्ञापन

इससे पहले मंदाकिनी ने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में ब्रेस्ट फीडिंग वाले सीन पर चुप्पी तोड़ी थी। अभिनेत्री ने कहा था कि पहले सबको यह जानना चाहिए कि वो सीन ब्रेस्टफीडिंग का नहीं था। वो शूट इस तरह से किया गया था कि लोगों को देखने में वैसा लगा। यह फिल्म की डिमांड थी। सीन को शूट करने के पीछे भी लंबी कहानी है। उस वक्त जितना मेरा क्लीवेज दिखा है उतना तो आज लोग कपड़े पहनकर भी दिखा देते हैं। अब फिल्मों में स्कीन शो हो रहा है। वो सीन एक दम प्योर था और उसे बड़ी पवित्रता के साथ शूट किया गया था। लेकिन आजकल की फिल्मों में तो सिर्फ सेक्शुएलिटी ही नजर आती है।

बता दें कि मंदाकिनी 26 साल बाद सिनेमा में वापसी कर रही हैं। वह जल्द ही  'मां ओ मां' गाने में नजर आएंगी। अपने कमबैक पर अभिनेत्री ने बताया था कि वह लंबे समय से एक्टिंग के क्षेत्र में फिर से कदम रखने के बारे में सोच रही थीं। लेकिन अब उनका यह सपना पूरा हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed