फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mallika Dua Mother Chinna Dua Dies of Covid 19 at the age of 56

कोरोना ने छीनी एक और जिंदगी: मल्लिका दुआ की मां का 56 साल की उम्र में निधन

Sat, 12 Jun 2021 09:47 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 12 Jun 2021 09:47 AM IST
सार

  • एक्ट्रेस मल्लिका दुआ की मां चिन्ना दुआ का कोरोना से निधन हो गया है।
  • बीते कई दिनों से चिन्ना दुआ का इलाज चल रहा था।
  • चिन्ना के पति और वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Mallika Dua Mother Chinna Dua Dies of Covid 19 at the age of 56
चिन्ना दुआ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री मल्लिका दुआ की मां का कोरोना से निधन हो गया है। चिन्ना दुआ ने 56 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें इस बात की जानकारी मल्लिका दुआ के पिता वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने सोशल मीडिया के जरिये दी है। चिन्ना दुआ का असली नाम पद्मावती दुआ था। चिन्ना एक डॉक्टर, सिंगर और एक व्लॉगर भी थीं। यह खबर सुनने के बाद लोग परिवार जनों को सांत्वना दे रहे हैं।

विज्ञापन


चिन्ना और विनोद दुआ मई में ही कोरोना संक्रमित हो गए थे जिसके बाद दोनों को गुरुग्राम के मेदांता अस्पतला में भर्ती कराया गया था। उसी दिन से लगातार विनोद दुआ अपनी और चिन्ना की हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। वहीं मल्लिका ने भी लोगों से उनके माता-पिता के लिए दुआएं करने की गुजारिश की थी।
विज्ञापन


सबसे पहले मल्लिक दुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पिता विनोद दुआ के संक्रमित होने की जानकारी दी थी और कहा था कि अब घर के बाकी सदस्य भी अपना टेस्ट कराएंगे। उसके बाद चिन्ना दुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तबीयत ठीक ना होने की जानकारी दी थी। चिन्ना ने लिखा था, '13 मई से एक दो दिन पहले मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद डॉक्टर ने मेरी आवाज सुनी और बताया कि मैं सिटोकिन स्टॉर्म का शिकार हुई हूं जिसपर ध्यान देने की जरूरत है। उसके बाद हमें सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां हमें ऑक्सीजन बेड की आवश्यकता थी लेकिन वहां उपलब्ध नहीं था। उसके बाद हमें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब विनोद और मैं दोनों मेदांता अस्पताल में ही हैं। उम्मीद है जल्दी ठीक होकर वापस लौटेंगे, बस थोड़ा समय लगेगा। तब तक आप अपना ध्यान रखें, घर रहें और सुरक्षित रहेें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्लिका ने हाल ही में अपने माता- पिता के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। मल्लिका ने लिखा, 'मां को एक्मो प्लस वेंटिलेटर पर रखा गया है। वह बेहोश हैं और हर शाम हम उन्हें फोन करके गाना सुनाते हैं। वह पलक झपकार अपना रिएक्शन देती हैं। अभी उनके फेफड़ों को पूरी तरह से आराम की जरूरत है। आप सभी लोग उनके लिए दुआएं करें ताकि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए। यह एक धीमी प्रक्रिया है, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed