मलयालम अभिनेता सबरी नाथ का निधन, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
- मलयालम टेलीविजन अभिनेता सबरी नाथ का निधन।
- 43 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
- बैडमिंटन खेलते समय आया कार्डियक अरेस्ट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म इंडस्ट्री से लोगों के लिए लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में कुछ महीनों के अंतराल में कई दिग्गज सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा है। वहीं अब मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से भी एक दुखद खबर आई है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता सबरी नाथ का निधन हो गया है। जिससे उनके प्रशंसको और इंडस्ट्री जगत के लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
सबरी नाथ महज 43 साल के थे। गुरुवार को अचानक कार्डियक अरेस्ट की वजह से सबरी नाथ ने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबरी नाथ बैडमिंटन खेल रहे थे। अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें पास के ही त्रिवेंद्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। सबरी नाथ के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।
सबरीनाथ के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस के बीच भी शोक की लहर दौड़ गई है। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इतनी कम उम्र में सबरी नाथ के यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह देने पर उनके प्रशंकों को यकीन ही नहीं हो रहा है।
My heart felt condolences Still can't believe 🙏🙏🙏🙏
A post shared by Shiju AR (@ar.shiju_official) on
My heart felt condolences Still can't believe 🙏🙏🙏🙏
A post shared by Shiju AR (@ar.shiju_official) on
गौरतलब है कि सबरी नाथ ने अपने करियर की शुरुआत मलयालम सीरियल मिन्नूकेट्टू से की थी। सबरीनाथ अमाला, स्वामी अयप्पन और श्रीपदम जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं।
पढ़ें: #हिंदीहैंहम: आर माधवन आज कहेंगे दिल की बात, अमर उजाला फेसबुक पेज और यूट्यूब पर सीधा प्रसारण