फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malayalam actor Mamukkoya passes away at 76 after suffering heart attack during a football tournament

दुखदः नहीं रहे मलयालम एक्टर मामूकोया, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Wed, 26 Apr 2023 02:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 26 Apr 2023 02:44 PM IST
सार

मलयालम एक्टर मामूकोया इस दुनिया में नहीं रहे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Malayalam actor Mamukkoya passes away at 76 after suffering heart attack during a football tournament
मलयालम एक्टर मामूकोया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम अभिनेता मामूकोया नहीं रहे। एक्टर का बुधवार को कोझिकोड के एक अस्पताल में निधन हो गया। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक अभिनेता सोमवार रात मलप्पुरम जिले में एक फुटबॉल टूर्नामेंट से जुड़े समारोह में हिस्सा लेने के दौरान बेहोश हो गए थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन


थिएटर से शुरू की अभिनय पारी
एक्टर के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इलाज के दौरान अभिनेता की हालत स्थिर थी, लेकिन कथित तौर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद बुधवार दोपहर वह दुनिया से विदा हो गए। एक्टर की उम्र 76 वर्ष थी। मामूकोया ने वर्ष 1979 में थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। मामूकोया ने हास्य अभिनेता के रूप में अपनी अच्छी पहचान बनाई। 
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: पत्नी से विवाद के बीच नई मुश्किलों में घिरे नवाज, अब कोलकाता के वकील ने दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रेंच फिल्म में भी किया काम
मामूकोया ने अपने फिल्मी करियर में 450 से अधिक मलयालम फिल्मों में अभिनय किया। उनके अभिनय करियर का मुख्य आकर्षण मालाबार बोली और उनका शारीरिक कद रहा। वह दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते थे। वह वर्ष 2022 में आई एक्टर विक्रम की फिल्म 'कोबरा' में भी नजर आए थे। मामूकोया ने फ्रांसीसी फिल्म 'फ्लैमेंस ऑफ पैराडाइज' में भी काम किया था।
Kaithi 2: 'कैथी 2' के लिए करना होगा इंतजार! एक्टर कार्ति के पास नहीं फिलहाल फुरसत

साहित्य में थी दिलचस्पी
फिल्म और सिनेमा से अलग मामूकोया साहित्य और थिएटर की दुनिया में भी दिलचस्पी रखते थे। इसके अलावा वह धर्म और राजनीति समेत तमाम मुद्दों पर भी मुखर होकर बोलते थे। अपने अभिनय के लिए मामूकोया ने दो राज्य पुरस्कार जीते थे।
Priyanka Chopra: 'सिटाडेल' प्रीमियर में निक के लिए उमड़ा प्रियंका का प्यार, तारीफ में देसी गर्ल ने पढ़े कसीदे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed