Malaika Arora: पार्टी में लाखों की ड्रेस पहनना मलाइका को पड़ा भारी, यूजर्स बोले-'इतने में तो आइफोन आ जाता'
मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ फिल्ममेकर रितेश सिधवानी के द्वारा होस्ट की गई एक पार्टी में पहुंचीं। इस पार्टी में उनका लुक सबको बहुत पसंद आया।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वह हमेशा कुछ ऐसा पहनती हैं, जिससे वह सबका ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं। ऐसा ही कुछ मलाइका ने कल किया। दरअसल, बीती रात मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ फिल्ममेकर रितेश सिधवानी के द्वारा होस्ट की गई एक पार्टी में पहुंचीं। इस पार्टी में उनका लुक सबको बहुत पसंद आया। पार्टी में एंट्री लेते हुए मलाइका और अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजू से वायरल हो रहा है।
फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी ने यह खास पार्टी 'द ग्रे मैन' की निर्देशक जोड़ी रुसो ब्रदर्स के लिए होस्ट की थी। पार्टी में इंडस्ट्री के कई बड़े लोग पहुंचे, लेकिन अपनी ड्रेसिंग सेंस के कारण मलाइका पार्टी की सारी लाइमलाइट चुराने में सफल रहीं। मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह इस पार्टी में भी बहुत ही खूबसूरत दिख रही थीं। एक्ट्रेस ने इस खास पार्टी के लिए पर्पल कलर की बैकलेस शॉर्ट मिनी ड्रेस पहनी थी। उनकी खूबसूरती में उनके खुले बालों और सिलवर कलर के पर्स ने और चार-चांद लगा दिए थे। मलाइका का यह गॉर्जियस अवतार देख सभी की आंखें खुली की खुली रह गई थीं।
रूसो ब्रदर्स के लिए रखी गई इस पार्टी से मलाइका और अर्जुन कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिन पर यूजर्स मलाइका की खूबसूरत ड्रेस और उनके ग्लैरम अंजाद की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उनकी ड्रेस की कीमत के कारण कुछ लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। लोगों ने तो यहां तक लिखा,'इससे अच्छा तो आईफोन खरीद लें।'
View this post on Instagram
लोगों द्वारा ऐसे कमेंट पढ़ आपका मन में यह सवाल जरूर उठा होगा कि आखिर मलाइका की ड्रेस की कामत कितनी है। तो हम आपको बताते हैं कि अभिनेत्री की इस ड्रेस की कीमत 1, 19, 776 रुपये है और ऑनलाइन भी खरीदी जा सकती है। इतनी महंगी ड्रेस पहनने पर मलाइका नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं।