{"_id":"61c73b5c657ce7005d307677","slug":"malaika-arora-says-she-always-asks-her-mom-why-she-calls-her-beta","type":"story","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: घर पर मलाइका अरोड़ा को 'बेटा' कहती हैं मां, खुद खुलासा करके बताया कारण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika Arora: घर पर मलाइका अरोड़ा को 'बेटा' कहती हैं मां, खुद खुलासा करके बताया कारण
Sat, 25 Dec 2021 09:10 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 25 Dec 2021 09:10 PM IST
सार
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने इंडियाज बेस्ट डांसर 2 के नए प्रोमो में खुलासा किया कि उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प उन्हें घर पर बेटा कहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां उन्हें बेटा इसलिए बुलाती हैं क्योंकि परिवार में कोई बेटा नहीं है।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने इंडियाज बेस्ट डांसर 2 के नए प्रोमो में खुलासा किया कि उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प उन्हें घर पर बेटा कहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां उन्हें बेटा इसलिए बुलाती हैं क्योंकि परिवार में कोई बेटा नहीं है। गौरतलब है कि मलाइका के माता-पिता की दो बेटियां हैं। उनकी बहन का नाम अमृता अरोड़ा है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर शेयर प्रोमो में मनीष पॉल एक्ट्रेस मलाइका से पूछते हैं कि उनकी मां उन्हें घर पर कैसे संबोधित करती हैं? इसका जवाब देते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा, वह मुझे बेटा कहती हैं। मैं हमेशा उनसे पूछती हूं कि मम्मी तुम बेटा कहती हो क्योंकि तुम्हें लगता है कि घर पर बेटा नहीं है। यही वजह है कि तुम मुझे बेटा बुलाती हो। इस पर उनकी मां कहती है कि आप परिवार में पहले जन्मे हैं इसलिए मैं आपको बेटा बुलाती हूं।
विज्ञापन
जब मनीष ने मलाइका अरोड़ा से पूछा कि वह अपने बेटे अरहान खान को कैसे संबोधित करती है? इसका जवाब देते हुए मलाइका ने खुलासा किया कि वह उसे भी बेटा कहती है। मलाइका ने कहा कि उनका बेटा उन्हें प्यार से ब्रो कहता है। गौरतलब है कि मलाइका अपनी मां और बेटे को बेहद प्यार करती हैं। वह अक्सर अपनी मां के साथ वक्त बिताती हैं और उनके घर जाकर साथ में भोजन भी करती हैं। बताया जाता है कि अक्सर मलाइका रविवार को मां के घर जाकर भोजन करती हैं। क्रिसमस पर भी मलाइका ने अपनी मां और ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ लंच किया। उनके बेटे को भी पार्टी में जाते हुए स्पॉट किया गया था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्रिसमस की सभा की झलकियां साझा कीं हैं।
विज्ञापन