Jailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन इस जगह होगा रजनीकांत की 'जेलर' का ऑडियो लॉन्च
प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने ट्वीट कर 'जेलर' के ऑडियो लॉन्च की तारीख का एलान किया है। उन्होंने पोस्ट के साथ एक वीडियो शेयर किया है।
विस्तार
सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म 'जेलर' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस दिन गिन-गिनकर इस पैन इंडिया फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी अब एक बेहद रोचक जानकारी सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले फैंस को तोहफा दिया है। दरअसल, इस फिल्म को लेकर एक बड़ा इवेंट होने जा रहा है। इसमें ऑडियो लॉन्च होगा। इसकी तारीख लॉक हो गई है और जगह का भी खुलासा हो चुका है।
Bollywood: सौतेली मां के लाडले हैं ये सितारे, पिता की दूसरी पत्नी संग मिल जमकर करते हैं मौज-मस्ती
इस तारीख हो लॉन्च होगा ऑडियो
प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने ट्वीट कर 'जेलर' के ऑडियो लॉन्च की तारीख का एलान किया है। उन्होंने पोस्ट के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रजनीकांत समेत फिल्म के सभी सितारे नजर आ रहे हैं। जैकी श्रॉफ भी वीडियो में देखे जा सकते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'इंतजार खत्म हुआ! 28 जुलाई को चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में 'जेलर' के सितारों से सजे ऑडियो लॉन्च के लिए तैयार हो जाइए।
Nadakkura Nada Puyalaacchey 🤩
Alappara Kelapparom 💥⚡️🙌🏼@rajinikanth @Nelsondilpkumar @anirudhofficial @Mohanlal @NimmaShivanna @bindasbhidu… pic.twitter.com/7RjIitV6v8 — Sun Pictures (@sunpictures) July 22, 2023
The wait is over! Get ready for the star-studded Grand Audio Launch of #Jailer on July 28th at Nehru Indoor Stadium, Chennai.
राम्या-तमन्ना की भी दिखी झलक
वीडियो में तमन्ना भाटिया और राम्या कृष्णन की झलक भी देखी जा सकती है। रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म में रजनीकांत एक जेलर के किरदार में नजर आने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग तीन जेल के अंदर की गई है। नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग का काम पूरा हो चुका है। फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन चरण में है।
IMPPA Ameesha Patel: गदर 2 की रिलीज से पहले अमीषा पटेल को झटका, इस मामले में निर्माताओं की संस्था ने किया तलब
इस दिन होगी रिलीज
बता दें, मेकर्स इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'कावला' रिलीज कर चुके हैं। इसमें तमन्ना भाटिया के ग्लैमरस अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया। जिस तरह से तमन्ना ने इस गाने में डांस किया है, हर कोई उनका मुरीद हो गया है। एक्ट्रेस ने अपने दमदार डांस से इस गाने में चार-चांद लगा दिए हैं। बता दें कि इस फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार कैमियो निभा रहे हैं। 'जेलर' 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Bawaal: जान्हवी और वरुण के 'बवाल' ने जीता एटली का दिल, फिल्म देखने के बाद डायरेक्टर ने बांधे तारीफों के पुल