फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Main Atal Hoon Trailer Launch Event Producer vinod Bhanushali Talks about the Film know details

Main Atal Hoon: ट्रेलर लॉन्च पर विनोद भानुशाली ने की खुलकर बात, बोले- फिल्म के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं

Wed, 20 Dec 2023 08:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 20 Dec 2023 08:58 PM IST
सार

कार्यक्रम के दौरान विनोद ने कहा कि यह फिल्म बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के बनाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पंकज त्रिपाठी इस भूमिका के लिए सबसे पहली पसंद थे।

विज्ञापन
Main Atal Hoon Trailer Launch Event Producer vinod Bhanushali Talks about the Film know details
मैं अटल हूं ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंकज त्रिपाठी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। मेकर्स ने बुधवार (20 दिसंबर) को ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया। इस इवेंट में निर्माता विनोद भानुशाली के साथ पंकज त्रिपाठी भी और निर्देशक रवि जाधव भी नजर आए। 

विज्ञापन

Main Atal Hoon Trailer Launch: जेल की हवा खा चुके हैं पंकज त्रिपाठी, एक्टर नहीं नेता बनना चाह रहे थे

विज्ञापन

'फिल्म के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं'

कार्यक्रम के दौरान विनोद ने कहा कि यह फिल्म बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के बनाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पंकज त्रिपाठी इस भूमिका के लिए सबसे पहली पसंद थे। उन्होंने कहा, "उनको (पंकज त्रिपाठी) हमने कहा था कि सर अगर आप हां बोलेंगे तो ये पिक्चर बनेगी वरना नहीं बनेगी। कुछ सही विकल्प होते हैं जो आप अपनी लाइफ में चुनते हैं। मैं और मेरी टीम की सबसे अच्छी च्वाइस में से एक है।" 

विनोद ने की पूर्व पीएम की तारीफ

उन्होंने आगे कहा कि जब सोचा था कि हम ये पिक्चर बनाएंगे, तो यह किसी राजनीतिक कारण से नहीं था। हमें विश्वास था कि हम ऐसी फिल्म बनाएंगे जो पूरी जिंदगी हमें गर्व महसूस कराएगी। जब आप अपने दोस्तों और टैलेंटेड लोगों के साथ ऐसा सफर करते हों, तो यही परिणाम सामने आता है। आप इस बात से सहमत होंगे कि अटल जी जैसा कोई नहीं था।

विज्ञापन

फिल्म में दिखेगी वाजपेयी की जीवन यात्रा

निर्माता ने यह भी कहा, "अगर आप अटल जी की फिल्म बनाओगे, तो उनके बारे में ही बताओगे कि उन्होंने क्या किया था। उन्होंने भाजपा का सृजन किया तो वो बात फिल्म में भी आएगी। यह उनके जीवन का पूरा कालखंड है, उनके बचपन से लेकर उनकी युवा अवस्था और और प्रधानमंत्री बनने तक की हर एक बात इस फिल्म में शामिल है तो ये कहना ठीक नहीं होगा कि इसे किसी विशेष एजेंडा के हिसाब से बनाया गया है।" 

इन दिन रिलीज होगी फिल्म

वहीं, इस पर पंकज त्रिपाठी ने कहा, "यह सिनेमा है और अगर आपको लगता है कि इससे भारतीय मतदाता प्रभावित हो जाएंगे तो आप उनका कम मूल्यांकन कर रहे हैं। बता दें कि 'मैं अटल हूं' में पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है। रवि जाधव ने इसका निर्देशन किया है। यह फिल्म 19 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
Main Atal Hoon Trailer: 'मैं अटल हूं' का दमदार ट्रेलर जारी, पंकज त्रिपाठी का बेहतरीन अभिनय देख गदगद हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed