{"_id":"59991e3d4f1c1bea5b8b46c5","slug":"maharashtra-government-will-soon-set-up-pipco-to-avoid-movie-leaks-like-udta-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम, अब नहीं लीक होगी कोई फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम, अब नहीं लीक होगी कोई फिल्म
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों के लीक होने से परेशान बॉलीवुड के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही मुंबई में PIPCO नाम का पहला एंटी पायरेसी स्क्वॉड मौजूद होगा। उड़ता पंजाब जैसी फिल्म के लीक होने के साथ-साथ बॉलीवुड से कई बार फिल्मों के लीक होने की शिकायतें आ रही थीं।
जिसके बाद इस समस्या से निपटने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही महाराष्ट्र साइबर सेल एक ऐसी नई परियोजना शुरू करने वाला है जिसमें एक दल स्थापित करके वो बॉलीवुड, हॉलीवुड और किसी भी कमर्शियल वीडियो की चोरी पर नजर रखेंगे।
पढ़ें- आखिर रिलीज से पहले ही क्यों लीक हो जाती हैं बड़ी फिल्में?
विज्ञापन
खबरों की मानें तो पुलिस उपायुक्त बलसिंह राजपूत लंदन के PIPCO में तीन महीने का प्रशिक्षण पूरा करके आए हैं। जिसके बाद अब महाराष्ट्र साइबर सेल मोशन फिल्म एसोसिएशन की मदद लेकर इस मिशन को जल्द ही शुरू करने वाले हैं।
यह एक पायलट प्रोजेक्ट है जिसमें शुरू में 9 से 10 लोग शामिल होंगे। इस टीम में 5 लोग मोशन फिल्म्स एसोसिएशन से होंगे और 5 साइबर विभाग से होंगे। इसका ऑफिस वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर होगा।