Maharani Season 2: हुमा कुरैशी ने दिखाई 'महारानी सीजन 2' की झलक, शेयर की पहले लुक की तस्वीर
हुमा कुरैशी की वेब सीरीज महारानी सीजन 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सेट से महारानी के लुक पहली झलक शेयर कर जानकारी दी गई है कि जल्दी ही महारानी सीजन 2 जल्दी ही दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोरंजन जगत पर कोविड का व्यापक असर देखने को मिला था, लेकिन इस दौरान ओटीटी प्लेटफार्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जिसके चलते की बड़े सितारों ने भी डिजिटल की तरफ रुख किया और उन्हें ओटीटी प्लेटफार्म पर अपने मन मुताबिक किरदार निभाने को मिले। ओटीटी प्लेटफार्म पर एक से बढ़कर एक कहानियां निकलकर सामने आईं हैं, खासतौर पर फिल्मों से ज्यादा बेव सीरीज ने ओटीटी प्लेटफार्म पर अपना दबदबा कायम किया है। इसी साल आई महारानी में हुमा कुरैशी का एक अलग अवतार देखने में मिला था। इस फिल्म में उन्होंने एक ग्रामीण घरेलू महिला की भूमिका निभाई थी। जो एक घरेलू महिला से राजनीति तक का सफर तय करती है। इस वेब सीरीज की कहानी मुख्य रूप से बिहार की राजनीति के ऊपर आधारित थी। दर्शकों की इसके सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार था। अब हुमा कुरैशी ने महारानी सीजन 2 की पहली झलक दिखाई है।
बेव सीरीज महारानी सीजन 2 की शूटिंग शुरू
महारानी सीजन 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में हुमा कुरैशी ने हुमा कुरैशी ने ट्विटर पर ट्वीट को कोट करते हुए महारानी बेव सीरीज वाले लुक में विक्ट्री का साइन दिखाते हुए एक सेल्फी पोस्ट की है। जो महारानी सीजन 2 की तरफ इशारा करता है। इस ट्वीट में हुमा ने सोनी टीवी को भी टैग किया है।
महारानी सीजन 2 के सेट से फर्स्ट लुक-
हुमा कुरैशी ने फिल्म फेयर के एक ट्वीट को कोट करते हुए, हाहा कैप्शन के साथ ट्वीट किया है। फिल्म फेयर की तरफ से ये ट्वीट करते हुए जानकारी दी गई हैं कि महारानी सीजन 2 आने के लिए तैयार है। ट्वीट में लिखा गया है, हमें पहले सीजन से प्यार था और अब महारानी सीजन 2 वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां देखिए महारानी सीजन 2 के सेट से बहुत ही नासमज हुमा कुरैशी की लाइव तस्वीर।
Hahaha @subkapoor @SonyLIV #season2 #maharani https://t.co/F1MXfAL7Fz
— Huma S Qureshi (@humasqureshi) December 26, 2021