फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maharaj makers yash raj films and netflix challenge Gujarat High Court decision to stop streaming

Maharaj: गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को 'महाराज' के निर्माताओं ने दी चुनौती, स्ट्रीमिंग पर रोक से हैं नाखुश

Sat, 15 Jun 2024 12:37 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 15 Jun 2024 12:37 AM IST
सार

गुजरात उच्च न्यायालय ने 'महाराज' के ओटीटी पर स्ट्रीम होने से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को रोक लगा दी। हालांकि, अब यशराज फिल्म्स और नेटफ्लिक्स ने 'महाराज' की स्ट्रीमिंग रोकने के गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दे दी है।
 

विज्ञापन
Maharaj makers yash raj films and netflix challenge Gujarat High Court decision to stop streaming
महाराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज' रिलीज से ठीक पहले अपनी कहानी के कारण विवादों में आ गई। गुजरात उच्च न्यायालय ने 'महाराज' के ओटीटी पर स्ट्रीम होने से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को रोक लगा दी। हालांकि, अब यशराज फिल्म्स और नेटफ्लिक्स ने 'महाराज' की स्ट्रीमिंग रोकने के गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दे दी है।

विज्ञापन

गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'वाईआरएफ और नेटफ्लिक्स स्टे ऑर्डर को चुनौती दे रहे हैं। मामला कोर्ट में है। महाराज वास्तविक जीवन के मामले पर आधारित है। इसकी कहानी सौरभ शाह की पुस्तक महाराज से ली गई है। लेखक ने यह भी कहा है कि फिल्म वैष्णव समुदाय या धर्म का अपमान नहीं करती है। यह एक समाज सुधारक के बारे में है, जिसने समाज में सकारात्मक बदलाव लाया। निर्माताओं को इस पर सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।'

विज्ञापन


Chandu Champion Day 1 Collection: पहले ही दिन हवा में उड़ गया चंदू चैंपियन, कार्तिक आर्यन को तगड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च न्यायालय का आदेश 

इससे पहले स्थगन आदेश पारित करते हुए, अदालत के आदेश में कहा गया था, 'आज तत्काल कुछ भक्तों और पुष्टिमार्गी वैष्णव पंथ के अनुयायियों ने एससीए/8772/24 के माध्यम से गुजरात उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसकी विस्तृत सुनवाई के बाद गुजरात उच्च न्यायालय ने प्रसारण प्राधिकरण को नोटिस जारी किया।' इस मामले की अगली सुनवाई 18 जून को होगी। वहीं, याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है कि यदि फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दी गई तो उनकी धार्मिक भावनाएं गंभीर रूप से आहत होंगी। इससे सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने तथा संप्रदाय के अनुयायियों के विरुद्ध हिंसा भड़कने की आशंका है।


Darshan Thoogudeepa: रेणुकास्वामी हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी एक और बड़ी सफलता, दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

जुनैद खान का वर्कफ्रंट

फिल्म 'महाराज' में जुनैद खान ने एक वैष्णव करसन दास का किरदार निभाया है। फिल्म ‘महाराज’ के प्रेस शोज बीते दिन यशराज फिल्म्स स्टूडियोज में बने थियेटर में हुए थे और मुंबई के तमाम फिल्म समीक्षकों ने फिल्म भी देखी थी। एक तरफ जहां 'महाराज' की स्ट्रीमिंग पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। वहीं, जुनैद अपनी दूसरी फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। रिपोर्ट की मानें तो, आमिर खान के लाडले बेटे जुनैद की पाइपलाइन में एक और फिल्म है, जिसमें वह अभिनेत्री साई पल्लवी के साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू होने की भी जानकारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed