फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   madhur bhandarkar share pic of The Wives Muhurat with mouni roy says Day 1 on this new film I m truely excited

Mouni Roy: मधुर भंडारकर ने शेयर की 'The Wives' की मुहूर्त की तस्वीर, क्लैप बोर्ड पकड़े नजर आईं मौनी रॉय

Wed, 09 Jul 2025 03:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 09 Jul 2025 03:42 PM IST
सार

The Wives Muhurat: एक्ट्रेस मौनी रॉय ने आज निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर के साथ अपनी एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।
 

विज्ञापन
madhur bhandarkar share pic of The Wives Muhurat with mouni roy says Day 1 on this new film I m truely excited
मधुर भंडारकर और मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम@imbhandarkar

विस्तार

आज मौनी रॉय ने मधुर भंडारकर के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर इसलिए खास है क्योंकि इसमें मौनी अपने हाथ में 'The Wives' के मुहूर्त का क्लैप बोर्ड पकड़े नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

 

मौनी रॉय का पोस्ट
आज इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय ने अपनी खास तस्वीर निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में मौनी ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं मधुर भंडारकर सिंपल अंदाज में चेहरे पर मुस्कान बिखेरते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ मौनी ने कैप्शन में लिखा, 'इस नई फिल्म के पहले दिन को लेकर मैं सचमुच उत्साहित हूं, और खुद उस्ताद के साथ इसे बनाने के लिए आभारी हूं।@imbhandarkarआगे की यात्रा के लिए रोमांचित #द वाइव्स।'

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
मौनी और मधुर की इस शानदार शुरुआत को लेकर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने लाल दिल वाले इमोजी बनाई हैं। वहीं औरी ने फॉयर इमोजी बरसाए हैं। एक्टर करण वीर मेहरा ने लिखा, 'शुभकामनाएं', दिशा पाटनी ने लिखा, 'बधाई हो मेरी मौनी', संदीप चटर्जी ने लिखा, 'बधाई हो', एक फैन ने लिखा, 'बधाई हो मोना डार्लिंग', एक और फैन ने लिखा, 'मुझे तुम पर बहुत गर्व है मेरी बच्ची', एक और फैन ने लिखा, 'आपके लिए बहुत खुश हूं।'
 
विज्ञापन

द वाइब्स
निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर बॉलीवुड सेलेब्स की पत्नियों की कहानी को फिल्म ‘द वाइव्स’ के जरिए लेकर आ रहे हैं। इसमें बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस महिलाओं के पीछे छिपी जिंदगी से जुड़ी कहानियां दिखाई जाएंगी। ‘द वाइव्स’ में मौनी रॉय के अलावा सोनाली कुलकर्णी, रेजिना कैसंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Tiger Shroff: एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए टाइगर श्रॉफ, 'Baaghi 4' की खत्म हुई शूटिंग...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed