फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madhur Bhandarkar says, no nude scene in 'Calendar Girls'

न्यूड फोटो शूट से अटका 'कैलेंडर गर्ल्स' का ट्रेलर

Thu, 18 Jun 2015 07:20 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
Madhur Bhandarkar says, no nude scene in 'Calendar Girls'

मधुर भंडारकर इन दिनों काफी परेशान हैं। उनकी आने वाली फिल्म इस परेशानी वजह है। मधुर लंबे समय से फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' पर काम कर रहे हैं अब फिल्म लगभग तैयार हो गई है और रिलीज के लिए तैयार है।

विज्ञापन


लेकिन फिल्म के तैयार होते ही मधुर की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। फिल्म के कुछ सीन पर सेंसर बोर्ड कैंची चलाने पर अमादा है। बॉलीवुड हंगामा डॉट कॉम की खबर के अनुसार मधुर ने प्रमाण-पत्र के लिए फिल्म के लिए फिल्म का ट्रेलर सेंसर बोर्ड भेजा है।
विज्ञापन


लेकिन सेंसर बोर्ड की तरफ से जो प्रतिक्रिया आई वो मधुर को परेशान करने को काफी है। सेंसर बोर्ड फिल्म के ट्रेलर को मधुर की मांग के अनुसार प्रमाण-पत्र देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यू/ए प्रमाण-पत्र के लिए फिल्म से हटाने होंगें कुछ सीन

Madhur Bhandarkar says, no nude scene in 'Calendar Girls'

सेंसर बोर्ड के एक सूत्र के मुताबिक फिल्म में एक सीन है जिसमें एक मॉडल का न्यूड फोटो शूट दिखाया गया है। ऐसे में फिल्म को यू/ए प्रमाण-पत्र नहीं दिया जा सकता है। बोर्ड को आश्चर्य है कि आखिर मधुर इस तरह के सीन के साथ कैसे फिल्म को सेंसर के लिए लाए।

हालांकि ट्रेलर के लिए यू/ए प्रमाण-पत्र भी अपने आप में फिल्म निर्माता के लिए समस्या है। क्योंकि ट्रेलर को यू/ए प्रमाण-पत्र दिया जाता है तो उसे टीवी पर नहीं दिखाया जा सकता है। इसे सिर्फ फिल्मों के साथ ही दिखाया जा सकता है।

मधुर बोले, मेरी फिल्म में नहीं है कोई न्यूड सीन

Madhur Bhandarkar says, no nude scene in 'Calendar Girls'

फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' के निर्माता मधुर भंडारकर का कहना है कि फिल्म में कोई न्यूड सीन नहीं है। सेंसर के साथ विवाद पर मधुर का कहना है कि लोगों को फिल्म को देखकर खुद फैसला करने देना चाहिए।

'कैलेंडर गर्ल्स' की प्रोड्यूसर संगीता अहीर का कहना है कि फिल्म पांच लड़कियों की एक बेहद भावुक यात्रा है और फिल्म नारी सशक्तिकरण की बात करती है। इस फिल्म से कई नईं अभिनेत्रियां बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं।

मधुर इससे पहले करीना कपूर को लेकर 'हीरोइन' बना चुके हैं और जल्दी ही वो प्रियंका चोपड़ा के साथ 'मैडम जी' शुरू करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed