फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lyricist playwright director and performer Beeyar Prasad Passes Away At the age of 62

Beeyar Prasad Passes Away: नहीं रहे गीतकार बीयार प्रसाद, 62 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 04 Jan 2023 08:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 04 Jan 2023 08:46 PM IST
सार

बीयार प्रसाद ने अपने करियर में करीब 60 फिल्मों के लिए गाने कंपोज किए।

विज्ञापन
Lyricist playwright director and performer Beeyar Prasad Passes Away At the age of 62
Beeyar Prasad - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर गीतकार, नाटककार, निर्देशक और कलाकार बीयार प्रसाद का बुधवार को 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका जन्म केरल के अलाप्पुझा के मनकोम्बु गांव में हुआ था। बीयार प्रसाद के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। अपने करियर में गीतकार ने करीब 60 फिल्मों के लिए गाने कंपोज किए।  

विज्ञापन

बीयार प्रसाद ने वर्ष 1993 में 'जॉनी' नामक बाल फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी। इसी फिल्म के जरिए उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन संगीत सिवन ने किया। फिल्म 'जॉनी' को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिला।
Prabhas: कृष्णम राजू को याद कर छलके प्रभास के आंसू, बोले- आज हम जो कुछ भी हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीयार प्रसाद को वर्ष 2003 में आई फिल्म 'किलिचुंदन मामबजम' के जरिए गीतकार के रूप में लोकप्रियता मिली। मोहनलाल अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया। इसके बाद बीयार प्रसाद ने करीब 25 फिल्मों के लिए गाने लिखे।
Ananya Pandey: OTT पर धमाल मचाने को अनन्या तैयार, इस वेब सीरीज में मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज

विज्ञापन

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमसीर और सदन में विपक्ष के नेता डी सतीशन ने प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि बीयार प्रसाद का जाना कला और संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपने गीतों से प्रसाद ने मलयाली लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।
Filmy Wrap: रकुल की 'छतरीवाली' का टीजर जारी और हॉट फोटो शेयर करने पर उर्वशी ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed