इस गणेश चतुर्थी के त्यौहार पर दो पुराने दोस्तों में फिर से सबकुछ ठीक हो गया सा लगता है। तभी तो, सलमान खान और संजय दत्त न सिर्फ गले मिलते दिखे बल्कि एक दूसरे से गप भी मारते दिखे। दोनों की मुलाकात रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी के घर एंटिला में गणेश चतुर्थी की पूजा के बाद हुई।
सलमान खान भीड़ की वजह से पैदल ही बंगले के गेट से बंगले की लेन की ओर बढ़े। उसी समय संजय दत्त की गाड़ी भी बाहर निकल रही थी। अब सलमान खान किसी से मुलाकात करें, और थोड़ा ड्रामा न हो ये तो हो ही नहीं सकता। सलमान खान ने खुद पीछे हटकर संजय दत्त की गाड़ी का रास्ता रोक लिया। इसके बाद संजय दत्त गाड़ी से बाहर निकले और दोनों आपस में गले मिले।
इस दौरान दोनों की आपस में अच्छी बातचीत भी हुई, साथ ही उन अफवाहों पर भी विराम लग गया। जिसमें कहा जा रहा था कि दोनों में आपस में बिल्कुल भी नहीं जम रही।
सलमान खान और संजय दत्त दोनों ही इंडस्ट्री के बेहतरीन दोस्त माने जाते रहे हैं। दोनों ने साथ में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। साथ ही बिग बॉस जैसे शो को भी होस्ट किया है। पर पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थी। कहा तो ये भी जा रहा था कि संजय दत्त ने सलमान खान को एक पार्टी में घमंडी तक कहा। पर ये तस्वीरे उस थ्यौरी को झुठलाती नजर आ रही हैं।