फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   LIVE streaming of the 75th Emmy Awards exclusively on Lionsgate Play on September 19 in India

Emmy 2023: 19 सितंबर को भारत में प्रसारित होगा 75वां एमी अवॉर्ड, जानिए कब और कहां देखने को मिलेगा कार्यक्रम

Tue, 11 Jul 2023 10:49 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 11 Jul 2023 10:49 AM IST
सार

एमी अवॉर्ड्स 2023 को देखने के लिए इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। टेलीविजन का अकादमी पुरस्कार कहे जाने वाले एमी अवॉर्ड्स का 75वां संस्करण जल्द ही आयोजित होने वाला है।

विज्ञापन
LIVE streaming of the 75th Emmy Awards exclusively on Lionsgate Play on September 19 in India
एमी अवॉर्ड्स 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमी अवॉर्ड्स 2023 को देखने के लिए इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। टेलीविजन का अकादमी पुरस्कार कहे जाने वाले एमी अवॉर्ड्स का 75वां संस्करण जल्द ही आयोजित होने वाला है। इस अवॉर्ड शो को अब भारत में भी स्ट्रीम किया जाएगा। 75वें एमी अवॉर्ड्स को लेकर जैसे-जैसे चर्चा तेज होती जा रही है, वैसे- वैसे ही लोगों के अंदर इसे देखने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इसी बीच अब इस अवॉर्ड फंक्शन के टेलीकास्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण-पूर्व एशियाई दर्शकों के लिए लायंसगेट प्ले आधिकारिक प्रसारक के रूप में टेलीविजन की सबसे ग्लैमरस रात प्रसारित करेगा।

विज्ञापन

लायंसगेट प्ले लगातार तीसरे साल स्टार-स्टडेड नाइट के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर के रूप में लॉस एंजिल्स से सीधे दक्षिण-पूर्व एशियाई दर्शकों के लिए एमी जादू ला रहा है। एमी अवॉर्ड्स 2023 का सीधा प्रसारण एलए लाइव के पीकॉक थिएटर में 18 सितंबर को (8:00-11:00 अपराह्न ईटी लाइव/5:00-8:00 अपराह्न पीटी) फॉक्स पर किया जाएगा और विशेष रूप से लायंसगेट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं, भारत में 19 सितंबर को लायंसगेट प्ले पर विशेष रूप से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

LIVE streaming of the 75th Emmy Awards exclusively on Lionsgate Play on September 19 in India
एमी अवॉर्ड्स 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शक इस ग्लैमर से भरी रात को विशेष रूप से मलेशिया (8 AM MYT) और फिलीपींस (8 AM PHT) में लायंसगेट प्ले पर भी स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा, पहली बार 75वें एमी अवार्ड्स के लिए नामांकन 12 जुलाई को लायंसगेट प्ले के यूट्यूब चैनल (9:00 PM IST) पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे।

विज्ञापन

लायंसगेट के कार्यकारी उपाध्यक्ष अमित धानुका ने कहा, 'लायंसगेट प्ले एक प्रीमियम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है जो दुनिया भर में अपने दर्शकों के लिए सर्वश्रेष्ठ लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें तीन क्षेत्रों - भारत, मलेशिया और फिलीपींस में एमी अवार्ड्स की 75वीं वर्षगांठ समारोह का लाइव प्रसारण करते हुए खुशी हो रही है। यह एमी के लिए एक मील का पत्थर वर्ष है और हम अपने यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर नामांकनों को लाइव स्ट्रीम करके चीजों को एक पायदान ऊपर ले जाने की योजना बना रहे हैं। यह प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक कार्यक्रम है, और हम सर्वश्रेष्ठ देखने का अनुभव सुनिश्चित करने के लिए उत्साह बनाए रखना चाहेंगे।'

यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' में अपने रोल का किया खुलासा, इस किरदार में नजर आएंगे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed