फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   lipstick under my burjha is a phone sex film : nihlani

मुझे हटा दो फर्क नहीं पड़ता लेकिन मैं ईमानदारी से अपना काम करूंगा: निहलानी

Sat, 25 Feb 2017 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
lipstick under my burjha is a phone sex film : nihlani
'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' का पोस्टर

एक तरफ जहां बॉलीवुड के फिल्मकार श्याम बेनेगल, सुधीर मिश्रा, नीरज घैवान सहित कई लोग प्रकाश झा की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को प्रमाणपत्र देने से इनकार करने के सेंसर बोर्ड के फैसले की कड़ी आलोचना करने में लगे हुए हैं वहीं बोर्ड के चीफ पहलाज निहलानी अपनी सफाई देने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है, 'मुझे हटा दो फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मैं ईमानदारी से अपना काम करता रहूंगा।' हिंदुस्तान की परंपरा को आगे रखकर फिल्म बनाएं। फेस्टिवल में फिल्म दिखाने पर ताली बजती है पर थिएटर में ऐसी फिल्में देखने पब्लिक नहीं आती।'

विज्ञापन

फोन सेक्स पर आधारित है फिल्म

lipstick under my burjha is a phone sex film : nihlani
'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' फिल्म का एक सीन

आपको बता दें कि अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित फिल्म के कथित रूप से महिला केंद्रित होने और इसमें अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने उसे प्रमाणपत्र देने से साफ इनकार कर दिया।

बोर्ड ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का विरोध करते हुए कहा है कि इस फिल्म में ऑडियो पॉर्नोग्राफी, सेक्शुअल सीन और गाली वाले अपशब्द हैं। वहीं बॉलीवुड के अधिकतर ऐक्टर्स और फिल्ममेकर्स सेंसर बोर्ड के इस फैसले के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। ये लोग बोर्ड के चीफ पहलाज निहलानी के इस फैसले को उनका कड़ा रवैया मानते हैं।

हालांकि निहलानी ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि फिल्म में आपत्तिजनक और अश्लील सीन हैं और यह बुरी तरह से फोन सेक्स की तस्वीर को पेश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed