फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Liger Team Vijay Deverkonda puri jagannadh meets godfather actors Chiranjeevi and salman khan

Liger: विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' को प्रमोट करने आए साथ सलमान-चिरंजीवी, 'गॉडफादर' के सेट पर दिखे सभी कलाकार

Mon, 01 Aug 2022 06:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 01 Aug 2022 06:32 PM IST
सार

'लाइगर' के मुख्य अभिनेता, चिरंजीवी और सलमान खान की फिल्म 'गॉडफादर' के सेट पर फिल्म को प्रमोट करते दिखाई दिए।   

विज्ञापन
Liger Team Vijay Deverkonda puri jagannadh meets godfather actors Chiranjeevi and salman khan
सलमान खान और चिरंजीवी से मिलने पहुंची 'लाइगर' की टीम - फोटो : social media

विस्तार

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। ऐसे में ये दोनों कलाकार इस पैन इंडिया फिल्म का जगह-जगह जाकर प्रमोशन कर रहे हैं। जहां पिछले दिनों अनन्या और विजय फिल्म प्रमोट करने एक मॉल में पहुंचे थे। वहीं अब 'लाइगर' के मुख्य अभिनेता, चिरंजीवी और सलमान खान की फिल्म 'गॉडफादर' के सेट पर फिल्म को प्रमोट करते दिखाई दिए।   

विज्ञापन

जब चिरंजीवी और सलमान से मिले विजय
सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने 'गॉडफादर' के सेट पर सलमान खान और चिरंजीवी के साथ हुई मुलाकात की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। इस तस्वीर में विजय, सलमान, चिरंजीवी, पुरी जगन्नाथ और चार्मी कौर एक साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट साझा करते हुए विजय ने सलमान खान और चिरंजीवी के लिए सम्मान व्यक्त करते हुए लिखा,' मेगास्टार चिरंजीवी सर और सलमान सर... लाइगर के लिए आप लोगों का आर्शीवाद चाहिए। आपके लिए मेरा प्यार और सम्मान।'

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉल में विजय को देख पागल हुए फैंस
बीते दिनों 'लाइगर' की स्टार कास्ट  नवी मुंबई के एक मॉल में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थी। इस दौरान पूरे मॉल में फैंस की जबरदस्त भीड़ जुटी थी। जैसे ही विजय और अनन्या मॉल में पहुंचे, वैसे ही उन दोनों को भीड़ ने घेर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई था। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म  25 अगस्त 2022 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। गौरतलब है इस फिल्म से माइक टायसन अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

विज्ञापन

सलमान और चिरंजीवी का डांस
मेगास्टार चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गॉडफादर' से बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान  साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं।  पिछले दिनों ही चिरंजीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह सलमान खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। लेकिन दोनों अभिनेताओं का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर में दोनों की पीठ नजर आ रही है और उनके आस-पास काफी सारी बैकग्राउंड डांसर्स हैं। इस फोटो से साफ समझ आ रहा है कि दोनों किसी गाने की शूटिंग कर रहे हैं। इस गाने को प्रभु देवा कोरियोग्राफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed