फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Life Hill Gayi trailer Kusha Kapila Divyendu sibling rivalry create buzz disney plus hotstar share glimpse

Life Hill Gayi Trailer: कुशा कपिला-दिव्येंदु में संपत्ति के लिए छिड़ी जंग, ट्रेलर देख लोटपोट हुए प्रशंसक

Fri, 19 Jul 2024 06:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 19 Jul 2024 06:00 PM IST
सार

कुशा कपिला और दिव्येंदु भाई-बहन बनकर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। डिज्नी+हॉटस्टार कॉमेडी ड्रामा 'लाइफ हिल गई' का गुदगुदाने वाला ट्रेलर जारी कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Life Hill Gayi trailer Kusha Kapila Divyendu sibling rivalry create buzz disney plus hotstar share glimpse
लाइफ हिल गई ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम@disneyplushotstar

विस्तार

कुशा कपिला और दिव्येंदु अपनी ट्यूनिंग से दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। दोनों सितारे डिज्नी+हॉटस्टार पर अपनी आगामी वेब सीरीज 'लाइफ हिल गई' के साथ आपको गुदगुदाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो के निर्माताओं ने सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। साथ ही इसकी स्ट्रीमिंग की तारीख से भी पर्दा उठा दिया गया है। 

विज्ञापन

'लाइफ हिल गई' की स्ट्रीमिंग की तारीख

'लाइफ हिल गई' के निर्माताओं ने डिज्नी+ हॉटस्टार के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सीरीज का ट्रेलर साझा किया। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा, 'भाई बहन के झगड़े, दादू की संपत्ति और ढेर सारी कॉमेडी। हमारे नए शो लाइफ हिल गई की स्ट्रीमिंग 9 अगस्त को न चूकें। सिर्फ हॉटस्टार पर।' हिमश्री फिल्म्स द्वारा समर्थित, 'लाइफ हिल गई' में कुशा कपिला, दिव्येंदु, मुक्ति मोहन, विनय पाठक और अरुशी निशंक ने अभिनय किया है। सीरीज प्रेम मिस्त्री द्वारा निर्देशित है। 

विज्ञापन


Bad Newz Review: विक्की कौशल और आनंद तिवारी की चंगी सी ट्यूनिंग, करण जौहर ने परोसी मेगा बजट पंजाबी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

दिव्येंदु और कुशा कपिला में छिड़ी जंग

2 मिनट 16 सेकंड का ट्रेलर कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है। ट्रेलर की शुरुआत कबीर बेदी से होती है जो एक दादा और होटल गुड मॉर्निंग वुड्स विला के मालिक के किरदार में हैं। वहीं, ट्रेलर को देखकर साफ हो रहा है कि दिव्येंदु और कुशा कपिला उनके पोता-पोती की भूमिका में हैं। इसी दौरान दादा जी एलान करते हैं कि जो उनके होटल गुड मॉर्निंग वुड्स विला को दोबारा से खड़ा करने में सफल होगा वही उनकी संपत्ति का मालिक बनेगा। 

Ulajh: 'उलझ' के कई नए पोस्टर जारी, खौफ में दिखीं जान्हवी कपूर तो रहस्यमयी अंदाज में नजर आए गुलशन देवैया

'लाइफ हिल गई' की कहानी

'लाइफ हिल गई' की कहानी काल्पनिक पहाड़ी शहर पंचमोली में घटित होती है। शहर के लोगों को अपने होटल में नियुक्त करने के बाद, दोनों भाई-बहनों को उन्हें प्रशिक्षित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही भाई-बहनों की नोकझोक भी काफी ज्यादा गुदगुदाने वाली है। ट्रेलर में मुक्ति मोहन को भी एक दिलचस्प भूमिका में देखा गया है। कहानी में मोड़ तब आता है जब अकेले पुरुषों का एक समूह होटल में आता है और अराजकता पैदा करता है। कई उतार-चढ़ाव के बाद, भाई-बहन में से कौन अपने दादा का दिल जीतकर उनकी संपत्ति हासिल करेगा, यही सीरीज की कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed