फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lata Mangeshkar showing signs of improvement But will take time to recover

आईसीयू में ही हैं लता मंगेशकर, ठीक होने में समय लगेगा: अस्पताल

Thu, 14 Nov 2019 12:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 14 Nov 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar showing signs of improvement But will take time to recover
लता मंगेशकर - फोटो : ट्विटर
पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की सेहत को लेकर अस्पताल की ओर से ताजा जानकारी सामने आई है। अस्पताल के सूत्रों ने पीटीआई को उनकी सेहत से जुड़ी अपडेट बताते हुए बताया है कि अभी उनकी हालत हालत स्थिर बनी हुई है और धीरे-धीरे सुधार भी हो रहा है। हालांकि वह अभी भी आईसीयू में ही हैं।
विज्ञापन


अस्पताल के मुताबिक अभी ठीक होने में कुछ समय लग सकता है उनमें सुधार के कुछ संकेत दिख रहे हैं। वह निमोनिया और सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। इससे पीड़ित किसी भी व्यक्ति को इससे उबरने में समय लगता है।
विज्ञापन


बुधवार को समाचार एजेंसी ANI ने लता मंगेशकर के परिवार की तरफ से बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था- लता दीदी अब पहले से बेहतर हैं। सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। हम उनके घर आने का इंतजार कर रहे हैं। हमारे साथ बने रहने और हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद। इससे पहले अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया था- लता जी लाइफ सपोर्ट सिस्टर पर हैं। उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन वह खतरे से बाहर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतित समदानी ने बताया था, 'लता जी फिलहाल निमोनिया, दिल की समस्याओं और सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। जब तक उनका संक्रमण नियंत्रण में नहीं आता हम कुछ नहीं कर सकते। उनका संक्रमण से बाहर आना जरूरी है। इस समय कुछ भी कहना मुश्किल है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी।'

90 वर्षीय गायिका को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद सोमवार को ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिल्मी जगत से लेकर राजनीति तक के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


बता दें कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed