फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lata Mangeshkar Compares His Father Income With Gold Rates Tweet Goes Viral

सोशल मीडिया: लता मंगेशकर ने सोने के भाव से की अपने पिता की कमाई की तुलना, फैंस बोले- अब सब महंगा है

Tue, 20 Jul 2021 12:47 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Jul 2021 12:47 PM IST
सार

  • लता मंगेशकर ने अपने पिताजी दीनानाथ मंगेशकर की बताई कमाई।
  • 101 साल पहले उनकी कमाई की तुलना सोने के भाव से की।
  • गायिका का ट्वीट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Compares His Father Income With Gold Rates Tweet Goes Viral
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'सुर कोकिला' लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ट्वीट्स करती रहती हैं। लता मंगेशकर सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय व्यक्त करती हैं। अब गायिका लता मंगेशकर ने अपने पिताजी की कमाई की तुलना सोने के भाव से की है।

विज्ञापन


गायिका ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'नमस्कार, आज से 101 साल पहले रविवार 18 जुलाई 1920, को मुंबई में मेरे पूज्य पिताजी मास्टर दीनानाथ मंगेशकर जी के नाटक 'भावबंधन' के शो ने उस जमाने में 1522 रुपये और छह आने की कमाई की थी। उस वक्त सोने की कीमत 12 ग्राम के लिए 20 रुपये थी।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लता मंगेशकर के इस ट्वीट पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सोने के भाव को लेकर बात कर रहे हैं। फैंस ने कहा, अब सोने से लेकर सब्जी तक हर चीज महंगी हो गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम तो आसमान छू रहे है। लता मंगेशकर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Lata Mangeshkar Compares His Father Income With Gold Rates Tweet Goes Viral
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

लता मंगेशकर अपने पिता के साथ मराठी संगीत नाटक में पहले से ही काम करती थीं और 14 साल की उम्र में वह बड़े कार्यक्रमों और नाटकों में अभिनय करने लगीं। 1942 में लता मंगेशकर के पिता का निधन हुआ था। लता जी ने अपने परिवार के लिए कभी शादी नहीं करने का मन पक्का कर लिया था। 

Lata Mangeshkar Compares His Father Income With Gold Rates Tweet Goes Viral
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, लता मंगेशकर देश की सबसे बड़ी प्लेबैक सिंगर हैं। लता मंगेशकर ने एक हजार से ज्यादा हिंदी फिल्मों में गाने गए, जबकि अन्य भाषाओं की फिल्मों की तो वह गिनती तक भूल गई हैं। लता मंगेशकर देशी विदेशी 36 भाषाओं में गाने वाली पहली भारतीय महिला सिंगर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed