फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lara Dutta Stuck In Dubai Share Update Amid Iran Israel War

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच लारा दत्ता दुबई में फंसीं, धमाकों की आवाज से सहमीं, वीडियो में बोलीं- ‘मैं नर्वस हूं’

Wed, 04 Mar 2026 10:45 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 04 Mar 2026 10:45 PM IST
सार

Lara Dutta Share Update From Dubai: अमेरिका, इजराइल और ईरान संघर्ष के बीच कई लोगों दुबई में फंस गए। लारा दत्ता भी इस मुश्किल वक्त में दुबई में मौजूद हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी स्थिति के बारे में बताया है।

विज्ञापन
Lara Dutta Stuck In Dubai Share Update Amid Iran Israel War
लारा दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@larabhupathi

विस्तार

पश्चिम एशिया की धरती पर बनी जंग की स्थिति ने कई लोगों के जीवन के लिए मुश्किल खड़ी कर दी हैं। कई जगहों की फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। इसी वजह से कई बाॅलीवुड सेलेब्स भी दुबई में फंस गए हैं। लारा दत्ता ने भी दुबई से अपना अपडेट शेयर किया है।

विज्ञापन

लारा दत्ता ने बताई दुबई की स्थिति 
लारा दत्ता ने बुधवार को एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘मैं झूठ नहीं बोल सकती हूं। यह बहुत स्ट्रेस वाले दिन रहे हैं। मैं नर्वस हूं। यह सब कुछ बहुत डरावना भी है। बहुत तेज धमाके की आवाज आ रही है। हालांकि हम एक बहुत सेफ जोन में हैं। हम एक विला में रहते हैं, फिर भी खिड़कियां हिलती हैं, दरवाजे खड़खड़ाते हैं। इसके बावजूद भी मुझे एक बार भी अनसेफ महसूस नहीं हुआ।’ आगे वीडियो में यूएई सरकार की लारा दत्ता ने तारीफ की है। वह दुबई में अपनी बेटी के साथ हैं। जबकि लारा के पति महेश भूपति काम के सिलसिले में विदेश में हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi)


वापस आने का प्रयास कर रही हैं लारा दत्ता
लारा दत्ता ने वीडियो में फैंस को बताया कि वह भारत आने की कोशिश कर रही हैं। लगातार फ्लाइट्स बुक करने का प्रयास कर रही हैं। वीडियो में वह उन सभी लोगों का शुक्रिया करती हैं, जो इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दे रहे हैं।

कई सितारों ने दिया था अपना अपडेट
पिछले दिनों एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी अबू धाबी में थीं लेकिन एक्ट्रेस सुरक्षित भारत लौट आई हैं। उन्होंने दिल्ली में लैंड करते ही फैंस का धन्यवाद किया है। खास तौर पर अपनी चिंता जताने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि भारत-यूएई सरकार और स्थानीय स्टाफ की मदद से वह सुरक्षित वापस आ पाईं।
वहीं सिंगर हनी सिंह भी दुबई में हैं। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर अपने सुरक्षित होने का अपडेट दिया है। हनी सिंह ने दुबई से एक वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘हम सुरक्षित हैं, काम कर रहे हैं।’ इससे उनके चाहने वालों की चिंता थोड़ी कम हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed