{"_id":"69ee0c8862e361a1b90543e7","slug":"lara-dutta-shares-dance-video-with-daughter-saira-users-says-she-is-next-miss-universe-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: लारा दत्ता ने बेटी के साथ किया डांस, मूव्स देखकर फैंस हुए हैरान; सायरा को बताया अगली मिस यूनिवर्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral Video: लारा दत्ता ने बेटी के साथ किया डांस, मूव्स देखकर फैंस हुए हैरान; सायरा को बताया अगली मिस यूनिवर्स
Sun, 26 Apr 2026 06:31 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 26 Apr 2026 06:31 PM IST
सार
Lara Dutta Viral Video: लारा दत्ता ने अपनी बेटी के साथ बेहतरीन डांस किया है। सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने इसका शानदार कैप्शन लिखा है। इस पर फैंस और सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
बेटी के साथ लारा दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम@larabhupathi
विस्तार
लारा दत्ता अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी सायरा भूपति के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है। दोनों ने केंट जोन्स के गाने 'डोंट माइंड' पर डांस किया है। वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है। फैंस को वीडियो पसंद आ रहा है, वह इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लारा दत्ता अपनी बेटी के साथ शानदार डांस कर रही हैं। दोनों काफी खुश हैं। दोनों ने अपने डांस के जरिए एक आम पल को बहुत खास और दिलचस्प बना दिया है। वीडियो शेयर करते हुए लारा दत्ता ने लिखा 'अपनी औलाद को खुश करने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है! यह तो माता-पिता के लिए शर्मिंदगी की हद हो गई!'
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
सेलेब्स और फैन्स ने किए कमेंट
कई सेलेब्स और यूजर्स को यह वीडियो और कैप्शन बहुत पसंद आया। शिल्पा शेट्टी ने लिखा 'हा हा हा। आपने तो कमाल कर दिया।' दीया मिर्जा ने लिखा 'हाय माय क्यूटीज।' एक यूजर ने लारा की बेटी को लेकर लिखा 'वह बड़ी हो गई और बहुत अच्छी दिख रही है।' एक और यूजर ने लिखा है 'हमारी अगली मिस यूनिवर्स।' एक और यूजर ने लिखा 'वक्त कितनी जल्दी गुजर गया। मिस यूनिवर्स की बेटी उनके जितनी ही लंबी हो गई है।' एक और यूजर ने लिखा 'जिस लड़की से मैं मिली थी वह बड़ी हो गई है और खूबसूरत है।'

लारा दत्ता
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
लारा मिस यूनिवर्स कब बनी?
लारा दत्ता साल 2000 में मिस यूनिवर्स बनी थीं। उन्होंने साल 2011 में पूर्व टेनिस स्टार महेश भूपति से शादी की। साल 2012 में उन्होंने सायरा का स्वागत किया।
काम की बात करें तो, लारा दत्ता आखिरी बार 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' में नजर आई थीं। अगली बार 'वेलकम टू द जंगल' में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और दिशा पटानी भी नजर आएंगी। यह फिल्म जून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
लारा दत्ता साल 2000 में मिस यूनिवर्स बनी थीं। उन्होंने साल 2011 में पूर्व टेनिस स्टार महेश भूपति से शादी की। साल 2012 में उन्होंने सायरा का स्वागत किया।
Video: पंजाब की जीत के बाद मंदिर पहुंचीं प्रीति जिंटा, वीडियो हुआ वायरल; फैंस ने टीम को लेकर किए ऐसे कमेंट
लारा का वर्कफ्रंटकाम की बात करें तो, लारा दत्ता आखिरी बार 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' में नजर आई थीं। अगली बार 'वेलकम टू द जंगल' में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और दिशा पटानी भी नजर आएंगी। यह फिल्म जून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।