फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laal Singh Chaddha actor Aamir Khan Kareena Kapoor Photos leaked from Koffee with Karan 7 show

Laal Singh Chaddha: कॉफी विद करण में नजर आएंगे आमिर-करीना, सेट से लीक हुई तस्वीरें

Thu, 28 Jul 2022 07:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Jul 2022 07:53 PM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से इस शो में आमिर और करीना के आने की चर्चा चल रही थी। लेकिन हाल ही में दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि दोनों जल्द ही 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन में अपनी फिल्म का प्रचार करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha actor Aamir Khan Kareena Kapoor Photos leaked from Koffee with Karan 7 show
आमिर खान-करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का प्रमोशन खूब जोर-शोर से कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह करण जौहर के चर्चित शो 'कॉफी विद करण' में शिरकत करेंगे। शो में आमिर अपनी को-एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस शो के पर्दे के पीछे की तस्वीरें सामने आई हैं जो चर्चा का विषय बन गई हैं। फोटोज को देखकर लोगों को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

आमिर-करीना की फोटोज हुईं लीक

पिछले कुछ दिनों से इस शो में आमिर और करीना के आने की चर्चा चल रही थी। लेकिन हाल ही में दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि दोनों जल्द ही करण के शो में अपनी फिल्म का प्रचार करते नजर आएंगे। वायरल तस्वीरों में आमिर और करीना को शो के सेट पर शूट करते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी तस्वीर में करण जौहर भी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Serap Varol (@serap.varol.20)

विज्ञापन
विज्ञापन

कई सवालों का जवाब देंगे आमिर 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में आमिर खान कई मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि शो में आमिर साउथ और बॉलीवुड फिल्मों को लेकर भी बात करते हुए दिखेंगे। इस दौरान वह तेजी से आगे बढ़ रहे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी अपने विचार रखेंगे।

विज्ञापन

गौरतलब है कि करण का यह शो इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो के अब तक 3 एपिसोड आ चुके हैं। 28 जुलाई को आने वाले नए एपिसोड में साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे होस्ट करण जौहर के कठिन सवालों का जवाब देते हुए दिखेंगे। हाल ही में इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया था जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना दिलचस्प होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed