Laal Singh Chaddha: मोना सिंह को ट्रोल किए जाने पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 57 साल का हूं तो क्या...
यह पहला मौका नहीं है जब आमिर खान और मोना सिंह एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। इससे पहले दोनों राजकुमार हिरानी की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थ्री इडियट्स' में नजर आ चुके हैं। फिल्म में मोना ने करीना कपूर खान की बहन का रोल प्ले किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की वजह से सुर्खियों में हैं। इसकी रिलीज डेट नजदीक है जिसकी वजह से वह फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान वह मीडिया से भी लगातार मुखातिब हो रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान उन सभी सवालों का जवाब दिया जिसकी वजह से उनकी फिल्म या इससे जुड़े कलाकारों को ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल, आमिर के अलावा इस फिल्म में उनकी मां किरदार निभाने वाली मोना सिंह को भी ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म की कास्टिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं कि क्यों 40 साल की मोना को आमिर की मां का रोल ऑफर किया गया? अब इस पर आमिर ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।
इंटरव्यू में बातचीत के दौरान आमिर ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए मोना सिंह का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार की यही कला होती है कि वह किसी भी उम्र का किरदार आसानी से निभा ले। आमिर ने कहा, 'मैं आपसे सवाल करता हूं बतौर एक्टर बतौर क्रिएटिव पर्सन अगर मैं 103 के शख्स का किरदार निभा रहा हूं तो क्या ये मेरे लिए गलत होगा? केवल इसलिए क्योंकि मैं 57 साल का हूं। ये क्या तर्क है?' उन्होंने आगे कहा कि एक्टर की कोई उम्र नहीं होती। वह स्क्रीन पर किसी भी उम्र का दिख सकता है, जबकि उसकी असली उम्र कुछ और होती है।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब आमिर खान और मोना सिंह एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। इससे पहले दोनों राजकुमार हिरानी की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थ्री इडियट्स' में नजर आ चुके हैं। फिल्म में मोना ने करीना कपूर खान की बहन का रोल प्ले किया था।