फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kumkum Bhagya Actress shikha talks about her mental health through social media post

Shikha Singh: 'खुद को मिस कर रही हूं', इमोशनल ट्रॉमा से गुजर रहीं एक्ट्रेस शिखा सिंह का सोशल मीडिया पर छलका दर

Thu, 16 Mar 2023 09:24 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 16 Mar 2023 09:24 AM IST
सार

कुंडली भाग्य के बाद एक्ट्रेस शिखा ने आखिरी बार कलर्स टीवी के शो नागिन 6 में गेस्ट अपीयरेंस दिया था।ऐसे में शिखा के फैंस स्क्रीन पर उनके कमबैक का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kumkum Bhagya Actress shikha talks about her mental health through social media post
शिखा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर टीवी शो कुंडली भाग्य फेम शिखा सिंह इन दिनों छोटे पर्दे से दूर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं। हालांकि शिखा मानसिक रूप से काफी परेशान है। इस बात की जानकारी शिखा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। दरअसल इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो और नोट्स की मदद से शिखा ने अपने दर्द बयां किया। शिखा कहती हैं कि, वह मानसिक तनाव का शिकार हैं और खुद को काफी मिस कर रही हैं।

विज्ञापन

शिखा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बहुत दिनों हो गए मैं खुद से नहीं मिली हूं। अब मैं अपने आप को काफी मिस कर रही हूं। इस पोस्ट के अलावा अपनी बेटी अलायना के साथ फोटो शेयर करते हुए शिखा ने लिखा कि, मैं अभी तक जानने की कोशिश कर रही हूं कि मैं खुश क्यों नहीं हूं। लेकिन बेटी का प्यार पाकर मैं खुद को खुश किस्मत महसूस कर रही हूं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shikha Singh Shah (@shikhasingh)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kumkum Bhagya Actress shikha talks about her mental health through social media post
शिखा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अगले पोस्ट में शिखा ने अपनी बेटी के लिए लिखा है कि ऐसे समय में मेरे साथ रहने के लिए शुक्रिया। 'मैं बताना चाहती हूं कि हर रोज कई लोग मेडिकल और मेंटल प्रॉब्लम्स से गुजरते हैं। लेकिन ऐसे में आपको धैर्य रखने की जरूरत है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। जल्दी ही आपका अच्छा समय भी आएगा। खुद को मजबूत रखिए और पॉजिटिव सोचिए। साथ ही अपने आसपास के लोगों को प्यार बांटने की कोशिश करिए। सुबह-सुबह अलयाना के प्यार का डोज पाकर मैं थोड़ा बेहतर महसूस कर रही हूं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shikha Singh Shah (@shikhasingh)

विज्ञापन

शिखा की पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर्स ने रिएक्ट किया है। ऐसे में अंकिता भार्गव ने शिखा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, 'ये समय भी गुजर जाएगा, एंजिल्स (बच्चे) हमें जीवन में सबसे ज्यादा खुशी और सुकून देते हैं'।   गौरतलब है कि शिखा ने 2016 में करण शाह से शादी की थी। वहीं 2020 में शिखा मां बनी थीं. जिसके बाद से शिखा ने अपने करियर को ब्रेक दे दिया है।

यह भी पढ़ें: कभी राजपाल यादव के पास नहीं थे ऑटो तक के पैसे, जानें 'जंगल' से कैसे हुआ करियर में मंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed