फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kumar Sanu, Gunjan Jha, Vaibhav Saxena, Kshitij Vedi and Diksha Sameria created MOHABBAT MEIN TERE SANAM

नब्बे के दशक की याद दिलाएगा कुमार सानू का 'मोहब्बत में तेरे सनम', संगीतकार गुंजन झा और वैभव सक्सेना ने मिलकर किया कंपोज

Sat, 12 Mar 2022 03:22 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 12 Mar 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
Kumar Sanu, Gunjan Jha, Vaibhav Saxena, Kshitij Vedi and Diksha Sameria created MOHABBAT MEIN TERE SANAM
मोहब्बत में तेरे सनम - फोटो : सोशल मीडिया

नब्बे के दशक में हमारे पास कुमार सानू, अभिजीत, उदित नारायण जैसे गायक हुआ करते थे। जिन्हें देश और दुनिया में उनकी सुरीली प्रस्तुतियों के लिए पसंद किया जाता था। तब गीत अर्थपूर्ण हुआ करते थे। हालांकि वर्तमान समय में रीजनल पॉप सॉन्ग और डांस-आरिएंटेड गाने ही रिलीज हो रहे हैं। इस तरह के गाने ज्यादा लम्बे समय तक चल नहीं पाते और न ही दर्शकों को भावनात्मक रूप कनेक्ट कर पाते हैं। 

विज्ञापन

Kumar Sanu, Gunjan Jha, Vaibhav Saxena, Kshitij Vedi and Diksha Sameria created MOHABBAT MEIN TERE SANAM
गुंजन झा और वैभव सक्सेना - मोहब्बत में तेरे सनम - फोटो : सोशल मीडिया

यही कारण है कि कुमार सानू युवा पीढ़ी को सुरीले और अच्छे गीतों की सुंदरता का एहसास कराने के लिए 'मोहब्बत में तेरे सनम' गाना लेकर आए हैं। इस गाने के बोल और कंपोजिशन गुंजन झा की है। वहीं निर्देशन वैभव सक्सेना का है। कुमार सानू ने गायक क्षितिज वेदी और दीक्षा समेरिया के साथ इस गाने को शानदार ढंग से गाया है। गीत व्यूजिक रिकॉर्ड्स द्वारा निर्मित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kumar Sanu, Gunjan Jha, Vaibhav Saxena, Kshitij Vedi and Diksha Sameria created MOHABBAT MEIN TERE SANAM
कुमार सानू, गुंजन झा,वैभव सक्सेना, क्षितिज वेदी - मोहब्बत में तेरे सनम - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर महान गायक पद्मश्री पंकज उदास ने गुंजन झा और वैभव सक्सेना की तारीफ की और इस गाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रसिद्ध गायकों और कलाकारों से इस गाने को अच्छी समीक्षा मिल रही है। यह गीत संगीत उद्योग और दुनिया भर के लाखों संगीत प्रेमियों की प्राथमिकताओं में एक स्वागत योग्य बदलाव लाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed