फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KRK tweeted and asked that if he succeeds in shutting down Bollywood will you build his temple

KRK: केआरके ने सोशल मीडिया पर जताई अपना मंदिर बनवाने की चाहत, यूजर्स ने पूछा- घर वापसी कब कर रहे हैं?

Tue, 05 Jul 2022 11:04 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 05 Jul 2022 11:04 AM IST
सार

केआरके यानि कमाल आर खान ने एक बार फिर बॉलीवुड पर निशाना साधा है। इस बार तो उन्होंने ऐसा ट्वीट किया है जिसे पढ़कर बॉलीवुड प्रेमी नाराज हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
KRK tweeted and asked that if he succeeds in shutting down Bollywood will you build his temple
केआरके

विस्तार

मोस्ट कंट्रोवर्शियल क्रिटिक केआरके खुद को लाइमलाइट में रखने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वह अक्सर अपने ट्वीट्स के जरिए बॉलीवुड और सेलिब्रिटीज पर जमकर निशाना साधते रहते हैं। कभी अक्षय कुमार तो कभी रणवीर सिंह वह अक्सर सभी की फिल्मों को लेकर उनपर खूब कटाक्ष करते हैं। कुछ दिन पहले भी केआरके ने अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन को लेकर कमेंट किया था। हालांकि इस फिल्म के ट्रेलर की उन्होंने तारीफ की थी। इस बार फिर उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

केआरके यानि कमाल आर खान ने ट्वीट करके कहा है कि दोस्तों अगर मैं बॉलीवुड को बंद कराने में कामयाब हो गया तो, आप लोग मेरा मंदिर बनवाओगे न? इसके बाद उन्होंने फनी फेस वाले इमोजी शेयर किए हैं। उनके इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट और रिट्वीट कर रहे हैं। एक शख्स ने इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा- बंद करवाना कोई विकल्प नहीं होता...तुम्हारी पहचान भी इसी से है....इसलिए कोशिश करो कि बॉलीवुड बेहतर बने, अच्छी कहानियां कही जाएं...किसी की मोनोपोली न चले और टैलेंट की कद्र हो। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

KRK tweeted and asked that if he succeeds in shutting down Bollywood will you build his temple
केआरके

एक अन्य शख्स ने लिखा- सर वैसे भी बॉलीवुड बंद हो गया  है...हर चैनल पर सिर्फ साउथ की फिल्में चलती हैं और हिंदी गानों के नाम पर लोग पंजाबी गाने सुन रहे हैं। एक और शख्स ने केआरके के इस ट्वीट का विरोध किया। उन्होंने लिखा- बंद करना कोई विकल्प नहीं है...करना ही है तो अच्छी स्क्रिप्ट लाओ अच्छी फिल्म बनाओ ताकि समाज को अच्छा संदेश जाए...बॉलीवुड नशामुक्त हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed