फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kritika Kamra and Gaurav Kapoor Reception Party Card goes viral

Gaurav-Kritika: रिसेप्शन के बजाय ऑफ्टर वेडिंग पार्टी करेंगे गौरव और कृतिका, मेहमानों को भेजा स्पेशल इन्विटेशन

Tue, 10 Mar 2026 02:05 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 10 Mar 2026 02:05 PM IST
सार

Kritika Kamra-Gaurav Kapoor Reception Card Viral: एक्ट्रेस कृतिका कामरा जल्द ही  स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से शादी करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर इनकी शादी के बाद की ऑफ्टर वेडिंग पार्टी का एक कार्ड वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Kritika Kamra and Gaurav Kapoor Reception Party Card goes viral
कृतिका कामरा, गौरव कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kkamra

विस्तार

टीवी सीरियल, फिल्म और वेब सीरीज में अलग पहचान बना चुकीं कृतिका कामरा अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही है। वह 11 मार्च यानी कल गौरव कपूर से शादी कर रही हैं। दोनों करीबी लोगों और परिवार के बीच रजिस्टर्ड मैरीज करेंगे। दूसरे सेलिब्रिटी की तरह दोनों भव्य शादी नहीं कर रहे हैं। लेकिन इस कपल ने ऑफ्टर वेडिंग पार्टी अपने दोस्तों और करीबी लोगों के लिए प्लान की है। इसी पार्टी का इन्विटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह इन्विटेशन कार्ड काफी हटकर है।

विज्ञापन

दोस्तों को खास अंदाज में किया इंवाइट 
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की ऑफ्टर वेडिंग पार्टी के कार्ड में लिखा, ‘हम आपके साथ अपने शादी को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। जल्दी आइएगा, जब तक चाहे रुकिएगा।’ यह आफ्टर पार्टी 12 मार्च को होगी।  

विज्ञापन


क्या होगी ऑफ्टर पार्टी की थीम?
कृतिका कामरा और गौरव कपूर मुंबई में ऑफ्टर वेडिंग पार्टी कर रहे हैं। यह सेलिब्रेशन जैज लाउंज में होगा। इसमें म्यूजिक और एक सुकून भरा माहौल गेस्ट के लिए प्लान किया गया है। इस पार्टी में फिल्म और क्रिकेट की दुनिया से जुड़े सेलेब्स बतौर मेहमान नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kritika Kamra and Gaurav Kapoor Reception Party Card goes viral
कृतिका कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम@kkamra

करियर फ्रंट पर क्या रही हैं कृतिका कामरा?
शादी से इतर कृतिका कामरा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल एक फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन शमशुद्दीन फैमिली’ में नजर आईं। कृतिका ने टीवी सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ से करियर शुरू किया था। यह टीवी का हिट सीरियल था। इसके बाद कुछ सीरियल करने के बाद उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा, अलग-अलग तरह के किरदार निभाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed