फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kriti sanon wrap up Cocktail 2 italy schedule share post photos

Cocktail 2: पूरा हुआ 'कॉकटेल 2' का इटली शेड्यूल, कृति सेनन ने तस्वीरें शेयर की दी जानकारी

Fri, 03 Oct 2025 02:33 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 03 Oct 2025 02:33 PM IST
सार

Cocktail 2 Italy Schedule: कृति सेनन ने अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' के इटली शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इसकी जानकारी खुद कृति ने एक पोस्ट के जरिए शेयर की है।

विज्ञापन
kriti sanon wrap up Cocktail 2 italy schedule share post photos
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

विस्तार

कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म की शूटिंग की कई तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल हो चुकी हैं। वहीं आज कृति ने 'कॉकटेल 2' की शूटिंग के रैपअप की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।
विज्ञापन

कृति सेनन का पोस्ट
कृति सेनन ने आज अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' के इटली रैपअप की कई शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इस पोस्ट के साथ कृति ने कैप्शन में लिखा, 'सियाओ माय बेलास और बस इसी तरह हमने कॉकटेल 2 का दसिसिलियन चैप्टर पूरा कर लिया। धूप, बारिश और एक खूबसूरत इंद्रधनुष के साथ अंत के साथ।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)


विज्ञापन
विज्ञापन

शेड्यूल की खास तस्वीरें
कृति ने इंस्टाग्राम पर इटली के रैप अप की कई लाजवाब तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में कृति अपनी टीम के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में एक टेस्टी केक की तस्वीर है, जिस पर लिखा है, ''कॉकटेल 2', इटली शेड्यूल रैप अप'। एक तस्वीर में इंद्रधनुष नजर आ रहा है। कई तस्वीरों में कृति अपनी टीम के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं, तो कुछ तस्वीरों में वह कुछ खाती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: 'पायरेसी को बढ़ावा न दें', 'कांतारा चैप्टर 1' के निर्माताओं ने दर्शकों से की खास अपील
 
विज्ञापन

'कॉकटेल 2' के बारे में
'
कॉकटेल 2' में कृति सेनन के अलावा रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर नजर आएंगी। काफी समय से 'कॉकटेल 2' की शूटिंग इटली में हो रही थी, जो आज रैप अप हो चुकी है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में पहली बार रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स कर रही है। यह 2012 की हिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है।

यह भी पढ़ें: Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला ने शेयर कीं शानदार सेल्फी, अपनी आदत को 'भारतीय अंकल' से किया कंपेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed