Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला ने शेयर कीं शानदार सेल्फी, अपनी आदत को 'भारतीय अंकल' से किया कंपेयर
South Actress Selfie: शोभिता धुलिपाला ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शानदार सेल्फी शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। शोभिता की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने प्यार बरसाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शोभिता धुलिपाला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई शानदार तस्वीरें और सेल्फी शेयर कीं। इन तस्वीरों में शोभिता ने कई शानदार लुक शेयर किए हैं। एक तस्वीर में वह वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वह अपना रेड नेलपेंट फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक तस्वीर में शोभिता किसी शख्स को खुशी से गले लगाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ शोभिता ने कैप्शन में लिखा, 'जब भी मैं सेल्फी लेती हूं, कैमरे की बजाय स्क्रीन पर खुद को देखती हूं। अगर इससे मैं भारतीय अंकल बन जाती हूं, तो कोई बात नहीं।'
शोभिता ने 'मेड इन हेवन' जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज में शानदार काम किया है। हाल ही में उन्होंने देव पटेल के साथ हॉलीवुड फिल्म 'मंकी मैन' में डेब्यू किया। मार्च में 'मेड इन हेवन' शो की छठी सालगिरह पर शोभिता ने पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने बताया कि वे तारा नाम के किरदार से बहुत पसंद करती थीं। एक दर्शक के तौर पर उन्हें ये रोल बहुत पसंद था, इसलिए इसे निभाना उनके लिए खास अनुभव था। 2022 से शोभिता ने नागा चैतन्य के साथ रिलेशनशिप में थीं। दो साल बाद उन्होंने हैदराबाद में करीबी दोस्तों और परिवार के साथ शादी की। शादी से पहले उन्होंने अपना रिश्ता निजी रखा था।
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: 'पायरेसी को बढ़ावा न दें', 'कांतारा चैप्टर 1' के निर्माताओं ने दर्शकों से की खास अपील