फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kriti Sanon Celebrates Do Patti Claims Top Spot On Netflix says Loving The Audience Love report

Kriti Sanon Do Patti: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है दो पत्ती? कृति सेनन ने जताई खुशी, लिखा नोट

Tue, 29 Oct 2024 01:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 29 Oct 2024 01:13 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म दो पत्ती को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में कृति ने डबल रोल निभाया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 25 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। यह फिल्म ओटीटी पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है, जिसको लेकर कृति ने अपनी खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
Kriti Sanon Celebrates Do Patti Claims Top Spot On Netflix says Loving The Audience Love report
दो पत्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

विस्तार

फिल्म दो पत्ती में कृति सेनन के अलावा काजोल और शहीर शेख ने अहम किरदार निभाया है। ऐसा पहली बार हुआ है किसी फिल्म में कृति ने डबल रोल निभाए हों। इस फिल्म की सफलता को लेकर कृति ने अपनी खुशी साझा करते हुए सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर जारी किया और एक छोटा नोट भी लिखा।
विज्ञापन


कृति का खास नोट
रिलीज के एक हफ्ते से भी कम समय में कृति सेनन की दो पत्ती ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतना ही नहीं, यह क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे ऊपर आ गई है। इस उपलब्धि पर अपनी खुशी साझा करते हुए, कृति ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दो पत्ती का एक पोस्टर साझा किया और एक छोटा लेकिन दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा। कृति ने नोट में लिखा, "दो पत्तियां एक नंबर पर। दर्शकों का प्यार मिल रहा है। अगर आपने नहीं देखी है तो नेटफ्लिक्स पर देखें!" 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)




फिल्म दो पत्ती
दो पत्ती में कृति ने सौम्या और शैली की दोहरी भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा काजोल ने फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। एक पुलिस अधिकारी के रूप में काजोल का किरदार सभी को पसंद आ रहा है। बात करें फिल्म के हीरो शहीर शेख की, तो उन्होंने महाभारत, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, ये रिश्ते हैं प्यार के और नव्या जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में अभिनय करने के बाद इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर अपना हुनर दिखाया है। 

फिल्म की कहानी
दो पत्ती की कहानी देवीपुर के काल्पनिक पहाड़ी गांव में घटती है, जहां पुलिस इंस्पेक्टर विद्या ज्योति (काजोल) को सौम्या (कृति सेनन), ध्रुव सूद (शहीर शेख) और सौम्या की जुड़वां बहन शैली से जुड़ी एक हत्या की गुत्थी सुलझाने का काम सौंपा जाता है। शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, दो पत्ती में काजोल, कृति और शहीर के अलावा तन्वी आजमी और बृजेंद्र काला भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
KBC 16: केबीसी के मंच पर दिवंगत रतन टाटा को अमिताभ बच्चन ने किया याद, सुनाया उनसे जुड़ा एक किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed