जानकारी: जानिए कौन है आमिर खान का बॉडीगार्ड? करोड़ों रुपये की सैलरी लेकर देता है सुरक्षा
क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुरक्षा कौन करता है? अगर नहीं पता है तो हम बता रहे हैं कि उस शख्स का नाम जो आमिर खान की सुरक्षा की एवज में उनसे करोड़ों रुपये लेता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुरक्षा कौन करता है? अगर नहीं पता है तो हम बता रहे हैं कि उस शख्स का नाम जो आमिर खान की सुरक्षा की एवज में उनसे करोड़ों रुपये लेता है। दरअसल, आमिर खान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड हस्तियां अपनी सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड को करोड़ों रुपये की सैलरी देते हैं। बॉडीगार्ड ही हस्तियों को भीड़ से सुरक्षित बचाकर निकालते हैं। आमिर की सुरक्षा उनके खास बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़े करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान युवराज घोरपड़े को साल का 2 करोड़ रुपये अपनी सुरक्षा के लिए देते हैं। युवराज घोरपड़े के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्होंने 16 साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया था और उसके बाद आजीविका चलाने के लिए छोटे-मोटे काम किये थे। बाद में उन्होंने सिक्योरिटी एजेंसी ज्वॉइन की। यह बात तो सभी जानते हैं कि किसी भी फिल्म स्टार के लिए सुरक्षा अहम होती है और ऐसे में बॉडीगार्ड का अच्छा होना भी अहम है। युवराज फिल्म प्रमोशन से लेकर पब्लिक प्लेस तक हर जगह आमिर खान की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं।
जिसकी एवज में वो आमिर खान से अच्छी खासी सैलरी लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि आमिर खान के बॉडीगार्ड युवराज पहले बॉडी बिल्डर बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने आमिर खान के साथ काम करना शुरू कर दिया और उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभालने लगे। युवराज ने कम उम्र में स्कूल छोड़ने के बाद गुजर बसर करने के लिए कई तरह के काम किया। उनका कहना है कि उनके दोस्तों को अब जलन होती है कि वो आमिर खान के साथ हमेशा घूमते रहते हैं।
बता दें कि आमिर खान ही अपने बॉडीगार्ड को अच्छी-खासी रकम नहीं देते, बल्कि शाहरुख खान भी अपने बॉडीगार्ड रवि सिंह को करोड़ों रुपये देते हैं। अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड सोनू, दीपका पादुकोण के बॉडीगार्ड जलाल और सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी करोड़ों रुपये लेते हैं।सलमान के बॉडीगार्ड शेरा तो खुद में ही सेलिब्रिटी हैं। उनको हर वक्त सलमान के साथ साये की तरह देखा जाता है।