{"_id":"670b3374fdef00750c089ceb","slug":"kishore-kumar-borrow-to-canteen-owner-panch-rupaiya-barah-aana-know-all-about-his-life-career-and-songs-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kishore Kumar: कैंटीन वाले पर हो गए थे 'पांच रुपैया बारह आना' उधार, किशोर कुमार के इस गाने की है दिलचस्प कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kishore Kumar: कैंटीन वाले पर हो गए थे 'पांच रुपैया बारह आना' उधार, किशोर कुमार के इस गाने की है दिलचस्प कहानी
Sun, 13 Oct 2024 08:20 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 13 Oct 2024 08:20 AM IST
सार
सिनेमा के मशहूर गायक किशोर कुमार को उनके गानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने पांच रुपैया बारह आना रुपये गाने की धुन बनाई तो थी लेकिन कैसे? इसके पीछे बड़ी ही दिलचस्प कहानी है।
विज्ञापन
किशोर कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिनेमा के मशहूर गायक किशोर कुमार एक शानदार अभिनेता भी माने जाते हैं। किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था। किशोर कुमार का मूल नाम आभास कुमार गांगुली था। किशोर कुमार ने इंदौर से ही अपनी पढ़ाई पूरी की। किशोर कुमार की मृत्यु 13 अक्तूबर 1987 को हुई थी। किशोर कुमार जब कॉलेज के दिनों में थे, तब 10-20 पैसे की भी उधारी बहुत बड़ी रकम मानी जाती थी। किशोर कुमार पर भी ऐसे ही उधार हो गया था। जब उनसे ये उधार मांगा गया तो उन्होंने एक ऐसा करतब किया, जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी।
विज्ञापन
किशोर कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @kishoriya_
कैंटीन वाले की बात कर दी थी अनसुनी
किशोर कुमार कॉलेज के दिनों में थे। उन दिनों कैंटीन में किशोर कुमार के पांच रुपये और बारह आने उधार हो गए थे। किशोर कुमार को कैंटीन वाले ने जब ये उधार चुकाने के लिए कहा तो उन्होंने इस बात को अनसुना करते हुए पांच रुपैया बारह आना कई बार अलग अलग धुन में गाया, इसके बाद इस धुन को उन्होंने बेकार नहीं जाने दिया और गाना ही बना डाला। ये दिलचस्प कहानी बहुत कम लोग जानते हैं।

Nirupa Roy: पर्दे पर अमिताभ बच्चन समेत कई सितारों की बनीं मां, महज 15 साल की उम्र में हो गई थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
किशोर कुमार ने दो हजार से ज्यादा फिल्मों में गाए गाने
किशोर कुमार को उनकी अदाकारी के साथ उनकी आवाज के लिए भी प्रशंसक प्यार करते हैं। किशोर कुमार ने हिंदी के अलावा कन्नड़, मलयालम, असमिया, गुजराती, मराठी और बंगाली भाषा में भी गानों को शानदार आवाज दी है। गायक ने सबसे अधिक राजेश खन्ना के लिए गाने गाए थे। उन्होंने करीब 240 गाने अकेले सुपरस्टार राजेश खन्ना के लिए गाए थे। अपने फिल्मी करियर में किशोर कुमार ने करीब 2678 फिल्मों के लिए गाने गाए थे।

Alia Bhatt Report Card: 12 साल के करियर में कैसा रहा आलिया भट्ट का रिपोर्ट कार्ड? जानें यहां
किशोर कुमार
- फोटो : एक्स
पौधों से बात करते थे किशोर कुमार
खबरों की मानें तो किशोर कुमार को पौधों से बात करना बहुत पसंद था। वह पौधों से घंटों तक बातें किया करते थे। किशोर कुमार का कहना था कि ये पेड़-पौधे मेरे असली मित्र हैं, जिनसे वह अपने मन की कोई भी बात कह सकते हैं। साथ ही उन्हें किसी के नाराज होने या झगड़े होने की भी चिंता नहीं रहती है।