फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiara Advani said Every issue related to women is important I am proud to be a girl

कियारा आडवाणी ने कहा: महिलाओं से जुड़ा हर मुद्दा अहम, मुझे लड़की होने पर गर्व है

Tue, 16 Nov 2021 06:22 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 16 Nov 2021 06:22 PM IST
सार

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें लड़की होने पर गर्व है और वह इसे लेकर कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं कर सकती हैं। फिल्म शेरशाह में डिंपल चीमा का किरदार निभाने वाली कियारा आडवाणी जल्द ही 'भूल भुलैया 2', 'जुग जुग जियो'  और 'आरसी -15' फिल्लों में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Kiara Advani said Every issue related to women is important I am proud to be a girl
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें लड़की होने पर गर्व है और वह इसे लेकर कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं कर सकती हैं। फिल्म शेरशाह में डिंपल चीमा का किरदार निभाने वाली कियारा आडवाणी जल्द ही 'भूल भुलैया 2', 'जुग जुग जियो'  और 'आरसी -15' फिल्लों में नजर आएंगी। शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और फिल्म कामयाब साबित हुई थी। यह फिल्म कारगिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जीवनी पर बनी थी।

विज्ञापन


कियारा का कहना है कि उन्हें अभी एक्शन फिल्म करनी है और उनके कई ड्रीम रोल्स हैं जिन्हें निभाना है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा है कि वह संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं और पीरियड फिल्मों का भी हिस्सा बनना चाहती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उन्हें एक करके इन सभी किरदारों को निभाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि शेरशाह उनके करियर की अहम फिल्म साबित हुई है। यह फिल्म उनके दिल के करीब है। कहानी की वजह से इस फिल्म की अहमियत बढ़ जाती है, क्योंकि यह असल कहानी पर आधिकारित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, फिल्म शेरशाह को दर्शकों का जो प्यार मिला, वह अभिभूत करने वाला है। हालांकि वह यह भी मानती हैं कि हर फिल्म की सफलता का दौर सीमित होता है। एक के बाद दूसरी फिल्म के सफर पर आगे चलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़ा हर मुद्दा अहम है। चाहे वह महिलाओं की शिक्षा, अधिकार और इच्छाओं की ही बात क्यों न हो। उन्होंने कहा, कम ही ऐसे हीरोज हैं, जो एक फीमेल लीड स्क्रिप्ट पर काम करने को राजी होते हैं। उम्मीद है कि यह चीजें जल्द ही बदल जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed