फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiara Advani is back at work after married and returning from honeymoon with sidharth malhotra shares hot pic

Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बाद काम पर लौटीं कियारा, साझा की खूबसूरत तस्वीर

Sun, 26 Feb 2023 12:33 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 26 Feb 2023 12:33 AM IST
सार

कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर साझा की है और अपने फैंस को बताया है कि अब वह शादी के बाद अपने काम पर वापस आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Kiara Advani is back at work after married and returning from honeymoon with sidharth malhotra shares hot pic
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर में सात फेरे लिए थे। इसके बाद से लगातार वह दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अब कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर साझा की है और अपने फैंस को बताया है कि अब वह शादी के बाद अपने काम पर वापस आ चुकी हैं।
विज्ञापन

Kiara Advani is back at work after married and returning from honeymoon with sidharth malhotra shares hot pic
कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी ने बहुत प्यारी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह मिरर सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें उन्हें शूट के लिए तैयार होते हुए देखा जा रहा है। उन्होंने लाइट मेकअप कर रखा है, जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। कियारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर छोटा बूमरैंग वीडियो क्लिप साझा किया है, इस वीडियो में वह आंख मारती हुई नजर आ रही हैं। फैंस अभिनेत्री के इस अंदाज पर फिदा हो गए हैं।
Ribbhu-Kirtida Wedding: गर्लफ्रेंड कीर्तिदा के साथ विवाह बंधन में बंधे एक्टर रिभु मेहरा, तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

Kiara Advani is back at work after married and returning from honeymoon with sidharth malhotra shares hot pic
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, मिशाल आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा ने अपनी झलक साझा करते हुए यह बताया है कि वह अब अपने काम के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'शनिवार 25 फरवरी 2023 काम पर वापस' यानी वह आज से अपने काम पर वापस आ चुकी हैं। अभिनेत्री लेटेस्ट पोस्ट में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक ड्रेस के साथ स्मोकी आई मेकअप किया है। फैंस कियारा के इस लुक पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
Bollywood: इन सेलेब्स को दूसरी शादी में मिला सच्चा प्यार, सिर्फ इस एक्टर ने पहली बीवी को नहीं दिया तलाक

विज्ञापन

Kiara Advani is back at work after married and returning from honeymoon with sidharth malhotra shares hot pic
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने सात फरवरी 2023 को भव्य अंदाज में शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल ने दो रिसेप्शन दिए थे, जिसमें पहला दिल्ली में था और दूसरा मुंबई में। दिल्ली के रिसेप्शन में उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं, मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया गया था, जिसमें इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
Selfiee Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'सेल्फी' का बंटाधार, दूसरे दिन हुई महज इतनी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed