फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khufiya actor Ali Fazal says Vikram Bhatt directed film Khamoshiyan was a cheap copy in interview

Ali Fazal: विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म को अली ने बताया सस्ती कॉपी, बोले- हॉरर नहीं थी खामोशियां

Sat, 16 Dec 2023 01:22 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 16 Dec 2023 01:22 PM IST
विज्ञापन
Khufiya actor Ali Fazal says Vikram Bhatt directed film Khamoshiyan was a cheap copy in interview
अली फजल - फोटो : social media
अभिनेता अली फजल आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म 'खुफिया' में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अली ने साल 2015 में आई हॉरर फिल्म खामोशियां को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे लेकर वह हर तरफ चर्चाओं में हैं। तो आइए जानते हैं अली के दिलचस्प खुलासे के बारे में...
विज्ञापन


सस्ती हॉरर फिल्म थी 'खामोशियां'
एक बातचीत के दौरान अली फजल ने विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म खामोशियां पर अपनी राय व्यक्त की है। अभिनेता ने कहा कि महेश भट्ट द्वारा निर्मित यह फिल्म खराब और सस्ती हॉरर फिल्म थी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी हॉरर नहीं थी। विक्रम भट्ट के निर्देशन में आने के बाद यह फिल्म हॉरर बन गई। वास्तव में खामोशियां सस्ती हॉरर फिल्म थी। बॉक्स आफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई, इसके गाने भी काफी हिट हुए थे। बता दें कि खामोशियां के गानों को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shreyas Talpade: एंजियोप्लास्टी के बाद श्रेयस की सेहत में हो रहा सुधार, परिवार ने दिया अभिनेता का हेल्थ अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


'फुकरे' के सेट पर हुआ था ऋचा से प्यार  
इसके अलावा अली फजल ने अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा संग अपने शुरुआती रिश्ते पर भी बात की। अभिनेता ने बताया कि 'फुकरे' के सेट पर उन्हें ऋचा से प्यार हो गया था। उन्होंने मूर्खतापूर्ण काम करके ऋचा को इंप्रेस किया था। अली ने कहा, मैं 'ओए लक्की-लक्की ओए' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों में उनके टैलेंट को देखकर प्रभावित हुआ था।

अली फजल का वर्कफ्रंट
अली फजल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार 'खूफिया' में नजर आए थे। इन दिनों अली अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि अली फजल ने वर्ष 2022 में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा से शादी की थी। अभिनेता अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री की झलक फैंस को दिखा चुके हैं और अब फैंस को पूरी डॉक्यूमेंट्री का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: Salaar: बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली ने खरीदा सालार का पहला टिकट, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed