KKK13: ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के टॉप तीन फाइनलिस्ट के नाम आए सामने, जानिए कौन है वे कंटेस्टेंट्स!
‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। स्टंट बेस्ड इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। वहीं अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के फाइनलिस्ट को लेकर अपडेट सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। स्टंट बेस्ड इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। वहीं अब इस रियलिटी शो की शूटिंग खत्म होती नजर आ रही है वहीं। अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के फाइनलिस्ट को लेकर अपडेट सामने आई है। शो के टॉप कंटेस्टेंट्स ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी इन नामों की पुष्टि होना बाकी है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले यह खबरें आई थीं कि ऐश्वर्या शर्मा ने टिकट-टू-फिनाले जीत लिया है और ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं।वहीं अब कहा जा रहा है कि अरिजीत तनेजा और डीनो जेम्स गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रेस के साथ ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की फाइनल रेस में शामिल हो गए हैं।
तो वहीं खतरों के खिलाड़ी 13 की अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज ने शिव ठाकरे को लेकर जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के अनुसार, शिव ठाकरे का नाम टॉप 4 में शामिल है, लेकिन अब वो टॉप 3 में पहुंच पाए या नहीं इसकी अभी पक्की खबर सामने आनी बाकी है। फैंस को ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि खतरों के खिलाड़ी 13 के टेलीकास्ट के साथ इन खबरों की पुष्टि हो जाएगी।
बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया है। ये रियलिटी शो जुलाई के मिड तक टेलीकास्ट होने की उम्मीद है। शो की शूटिंग मई में शुरू हुई थी और दो महीने के भीतर मेकर्स ने इसे पूरा कर लिया। इसका प्रीमियर कलर्स टीवी पर होगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन, 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला